फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Cricketer Deepti Sharma Become DSP in UP Police Department Know Her Biography and Achievements

Deepti Sharma: मिलिए क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से, जिन्होंने तय किया नीली जर्सी से खाकी वर्दी तक का सफर

Wed, 05 Feb 2025 03:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आइए जानते हैं कौन हैं दीप्ति शर्मा, क्या है उनकी उपलब्धि।

विज्ञापन
Indian Cricketer Deepti Sharma Become DSP in UP Police Department Know Her Biography and Achievements
दीप्ति शर्मा - फोटो : Instagram

विस्तार

Indian Cricketer Deepti Sharma : पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं तो वहीं केएल राहुल रिजर्व बैंक आफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं। वहीं अगर पुलिस विभाग में सेवा देने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो मोहम्मद शिराज, जोगिंदर शर्मा और हरबजन सिंह पुलिस विभाग में अलग-अलग पद पर कार्यरत हैं। इसी सूची में अब एक महिला क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंड आफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है। खास बात है कि डीएसपी का पद क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के बाद महिला क्रिकेट टीम की प्रसिद्ध आलराउंडर दीप्ति शर्मा को मिला है। भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आइए जानते हैं कौन हैं दीप्ति शर्मा, क्या है उनकी उपलब्धि।

विज्ञापन


कौन हैं दीप्ति शर्मा?

दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद में हुआ था। उनके पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे में कार्यरत थे, जबकि उनकी माता, सुशीला शर्मा एक प्रधानाचार्या हैं। दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज रहे हैं, जिनसे प्रेरित होकर दीप्ति ने क्रिकेट की ओर रुझान बढ़ाया।
विज्ञापन


दीप्ति शर्मा का करियर

दीप्ति ने मात्र 9 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 12 साल की उम्र में दीप्ति का सेलेक्शन उत्तर प्रदेश की टीम में हो गया था। वहीं वर्ष 2014 में दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम में सलेक्ट हो गईं। इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। इसके बाद जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया। जून 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 में दीप्ति ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में पूनम राउत के साथ मिलकर 320 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें दीप्ति ने 188 रन बनाए। यह महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

दीप्ति शर्मा की उपलब्धि 

दीप्ति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके नाम ऐतिहासिक उपलब्धि भी हैं। दीप्ति 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दीप्ति ने WPL में यूपी वारियर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेकर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं।


डीएसपी नियुक्ति

दीप्ति शर्मा की खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यूपी पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके खेल कौशल का प्रमाण है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed