फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian badminton player Jwala Gutta Success Story and Biography in Hindi

Jwala Gutta: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण, जानें बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की उपलब्धि

Sun, 23 Oct 2022 06:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

महज 10 साल की उम्र में ज्वाला ने बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। उनके कोच एस एम आरिफ थे, जो कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे। 13 साल की उम्र में मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में ज्वाला ने प्रतिभाग लिया और विजेता बनीं।

विज्ञापन
Indian badminton player Jwala Gutta Success Story and Biography in Hindi
ज्वाला गुट्टा - फोटो : instagram/jwalagutta1

विस्तार

Indian Badminton Player Jwala Gutta: भारत की महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन और पदक जीतकर महिला एथलीट अपना, परिवार का और देश का मान बढ़ा रही हैं। महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है तो साइना नेहवाल और पीवी सिंधु का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बैडमिंटन में अपनी पहचान बनाने वाली महिला खिलाड़ियों में ज्वाला गुट्टा का नाम भी शामिल है। ज्वाला गुट्टा भारत की प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं, जिन्होंने 1990 मिक्स और महिला डबल्स में हिस्सा लिया। उन्होंने कई मुकाबलों में जीत हासिल की और दुनिया में टॉप 6 खिलाड़ी की रैंक हासिल की। ज्वाला गुट्टा के जन्मदिन के मौके पर जानिए इस महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के बारे में।

विज्ञापन


ज्वाला गुट्टा का जीवन परिचय

ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। उनके पिता का नाम एम क्रांति है, वहीं मां येलेन चीन से ताल्लुक रखती हैं। ज्वाला गुट्टा का बचपन हैदराबाद में बीता। अपनी शुरुआती शिक्षा ज्वाला ने हैदराबाद से पूरी की। इस दौरान उनकी स्पोर्ट्स में रूची बढ़ी तो उन्होंने बैडमिंटन की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ज्वाला गुट्टा का बैडमिंटन करियर

महज 10 साल की उम्र में ज्वाला ने बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। उनके कोच एस एम आरिफ थे, जो कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे। 13 साल की उम्र में मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में ज्वाला ने प्रतिभाग लिया और विजेता बनीं। साल 2017 में ज्वाला ने जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ खेलों में ज्वाला की जीत

लगातार सात बार राष्ट्रीय युगल चैंपियनशिप का खिताब जीत कर श्रुति कुरियन के साथ उनकी जोड़ी सफल हुई। इसके अलावा साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेलों में ज्वाला के जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा रहे। दोनों ने मिलकर डबल इवेंट में गोल्ड जीता। साल 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण हासिल किया।


ज्वाला गुट्टा का निजी जीवन

खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने साल 2005 में बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद से शादी कर ली। हालांकि दोनो का साथ ज्यादा दिन नहीं टिका और साल 2011 में ज्वाला और चेतन का तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed