फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   India's First Female President Smt Pratibha Patil Biography Career Success

Pratibha Patil: 'काॅलेज क्वीन' से देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने तक का सफर, जानिए प्रतिभा पाटिल से जुड़ी रोचक बातें

Sun, 19 Dec 2021 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Dec 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
India's First Female President Smt Pratibha Patil Biography Career Success
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल - फोटो : Twitter/ex_rashtrapati

प्रतिभा पाटिल का नाम भारत के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आजाद भारत के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। प्रतिभा पाटिल का आज जन्मदिन है। टेबल टेनिस की शानदार खिलाड़ी रह चुकीं प्रतिभा पाटिल जब देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं, तो वह हर महिला के लिए प्रेरणा बन गईं। देश के किसी भी क्षेत्र, पद, जिम्मेदारी को महिलाएं बखूबी संभाल सकती हैं, ये प्रतिभा पाटिल ने साबित किया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली प्रतिभा पाटिल को मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में सबकुछ। 

विज्ञापन


प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 19 दिसंबर, 1934 को हुआ था। प्रतिभा पाटिल के पिता का नाम नारायण राव था। उनके पिता भी एक राजनेता थे। प्रतिभा पाटिल की शुरुआती शिक्षा जलगांव में ही हुई। यहां उन्होंने मूलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएट किया। इसके बाद पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और वकालत की पढ़ाई की। वह टेबल टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रतिभा पाटिल काॅलेज के दिनों में काफी सुंदर हुआ करती थीं। उन दिनों उन्हें 'काॅलेज क्वीन' का खिताब तक मिला था। बाद में साल 1965 में प्रतिभा पाटिल की शादी प्रोफेसर देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ हो गई। शादी के बाद उन्होंने पति के नाम का अपना लिया और प्रतिभा देवीसिंह पाटिल नाम से फेमस हो गईं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा पाटिल का राजनीतिक जीवन

प्रतिभा पाटिल शुरू से ही समाज सेवा से जुड़ी हुईं थीं। राजनीति में आने से पहले वह एक समाज सेविका की तरह कार्य करती थीं। अपने निर्मल स्वभाव के लिए वह जानी जाती थीं। भारतीय महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए वह हमेशा कार्यरत रहती थीं। 27 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। महाराष्ट्र के ही जलगांव सीट से प्रतिभा पाटिल ने विधानसभी सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये उनकी लोकप्रियता ही थी कि लगातार चार बार प्रतिभा पाटिल ने मुक्ति नगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की और एमएलए बनी रहीं। बाद में साल 1967-72 के बीच प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र सरकार में उप मंत्री और 1972 से 1974 तक समाज कल्याण मंत्री रहीं। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मंत्रालय का पदभार भी संभाला।

प्रतिभा पाटिल कैसे बनी राष्ट्रपति

प्रतिभा पाटिल 1986 से 1988 तक राज्यसभा उपसभापति के पद पर रहीं। 1991 के चुनाव में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अमरावती लोकसभा सीट पर जीच दर्ज कराई। बाद में 2004 से 2007 तक राजस्थान की राज्यपाल रहीं। यूपीए ने 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। उनके सामने भैरोसिंह शेखावत थे, जिन्हें प्रतिभा पाटिल ने लगभग 3 लाख वोट से हरा दिया। 25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed