फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   India Pakistan Tension India's First woman rafale fighter pilot Shivangi Singh Biography In hindi

Indo-Pak Tension: भारत की जवाबी कार्रवाई में राफेल की शेरनी भी शामिल, आतंक के खिलाफ दुनिया सुनेगी दहाड़

Fri, 09 May 2025 02:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 02:11 PM IST
सार

महिला पायलट का नाम शिवांगी सिंह है, जिन्हें राफेल की शेरनी भी कहा जाता है। शिवांगी सिंह भारत के दमदार लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने वाली एकमात्र महिला पायलट हैं। आइए जानते हैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह के बारे में।

विज्ञापन
India Pakistan Tension India's First woman rafale fighter pilot Shivangi Singh Biography In hindi
पायलट शिवांगी सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तान भारतीय सीमा पर लगे क्षेत्रों में ड्रोन हमले कर रहा है तो वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के मंसूबों और हमलों को नाकाम कर रही है। इस दौरान भारत की तरफ आ रहे टारगेट्स को वायु रक्षा प्रणाली 'एस-400 सुदर्शन चक्र मिसाइल सिस्टम' से निशाना बनाया। इसके अलावा स्वदेशी मिसाइल सिस्टम "आकाश" से पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया। आईएनएस विक्रांत भी पानी से भारत की सुरक्षा में मुस्तैद है।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के पास दमदार राफेल फाइटर जेट हैं, जो तनाव की स्थिति के लिए तैयार हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह लगातार भारत की कार्रवाई और पाकिस्तान व पाकिस्तान में रह रहे आंतकियों पर अपडेट दे रही हैं, वहीं एक महिला पायलट पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी बारी के इंतजार में हैं। इस महिला पायलट का नाम शिवांगी सिंह है, जिन्हें राफेल की शेरनी भी कहा जाता है। शिवांगी सिंह भारत के दमदार लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने वाली एकमात्र महिला पायलट हैं। आइए जानते हैं फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह के बारे में।
विज्ञापन


शिवांगी सिंह कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर वाराणसी के फुलवरिया रेलवे क्रासिंग के पास एक सामान्य परिवार में जन्मीं शिवांगी सिंह ने अपने छोटे-से घर से ऊंचे सपने देखे। पिता कुमारेश्वर सिंह, माता सीमा सिंह और तीन भाई-बहनों के इस परिवार में संस्कारों के साथ-साथ देशसेवा की भावना भी गहराई से रची-बसी थी। उनके नाना बीएन सिंह, भारतीय सेना में कर्नल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट शिवांगी सिंह की शिक्षा

शिवांगी ने वाराणसी के सेंट मेरीज स्कूल और बाद में सेंट जोजर्स कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली शिवांगी ने 12वीं में 89% अंक हासिल किए। उन्होंने सनबीम विमेंस कॉलेज, भगवानपुर से बीएससी की डिग्री ली और साथ ही NCC से जुड़कर अपने सैन्य सपनों को आकार देना शुरू किया। खेल के मैदान में भी वह उतनी ही निपुण रहीं। उन्होंने जैकलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। गणतंत्र दिवस परेड 2013 में उत्तर प्रदेश एनसीसी दल का प्रतिनिधित्व भी किया।

वायुसेना की ओर पहला कदम

एनसीसी के जरिए शिवांगी ने सैन्य अनुशासन और वायुसेना के बारे में जाना। एक बार वह नाना के साथ वायुसेना संग्रहालय घूमने गईं। वह वायुसेना से इस कदर प्रभावित हुईं कि शिवांगी सिंह ने फाइटर पायलट बनने की ठान ली।

भारतीय वायुसेना में गौरवशाली सफर

2015 में शिवांगी ने भारतीय वायुसेना की परीक्षा उत्तीर्ण कर डेढ़ साल तक कठोर प्रशिक्षण लिया। 2017 में उन्हें देश की पहली पांच महिला फाइटर पायलटों की ऐतिहासिक टीम में शामिल किया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने मिग-21 जैसे सुपरसोनिक फाइटर जेट पर उड़ान भरी। इस दौरान उनकी पोस्टिंग राजस्थान के उस एयरबेस पर हुई, जो पाकिस्तान सीमा के करीब है। यहीं उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ भी काम किया।


राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट

साल 2020 में जब फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप भारत लाई गई, तब फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह को इस अत्याधुनिक विमान के स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरो का हिस्सा बनाया गया। इस तरह वे राफेल उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed