{"_id":"6892dacd056de6e7000db617","slug":"independence-day-2025-five-famous-inspirational-indian-women-every-girl-should-look-up-to-for-inspiration-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2025: आजाद भारत की 5 बहादुर महिलाएं, जिनसे हर लड़की को प्रेरणा लेनी चाहिए","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Independence Day 2025: आजाद भारत की 5 बहादुर महिलाएं, जिनसे हर लड़की को प्रेरणा लेनी चाहिए
Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
सार
Independence Day 2025: आजादी के बाद कुछ ऐसी महिलाएं उभरी हैं जिन्होंने न सिर्फ समाज की धारा को बदला, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल कायम की। यहां हम बात कर रहे हैं उन 5 बहादुर महिलाओं की जिनकी कहानियां हर लड़की को जाननी चाहिए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जानें बहादुर महिलाओं के बारे में
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Independence Day 2025: भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में कई बहादुर महिलाओं की दमदार भूमिका रही। इसमें जहां रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, बेगम हजरत महल, दुर्गा भाभी जैसी क्रांतिकारी महिलाएं तो शामिल थी हीं, साथ ही सरोजिनी नायडू, कस्तूरबा गांधी, कमलादेवी चट्टोपाध्याय आदि सशक्त नायिकाओं भी का नाम भी है।
विज्ञापन
लेकिन इन क्रांतिकारी महिलाओं के बलिदान से आजाद भारत की महिलाओं ने क्या सीख ली। उनकी दमदार परंपरा को आज की महिलाएं कैसे आगे बढ़ा रही हैं, इसका मूल्यांकन करना भी जरूरी है। आजाद भारत की महिलाओं ने भी अपने देश के मान-सम्मान को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। स्वतंत्र भारत ने हर क्षेत्र में महिलाओं की ताकत को पहचाना है। आजादी के बाद कुछ ऐसी महिलाएं उभरी हैं जिन्होंने न सिर्फ समाज की धारा को बदला, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल कायम की। यहां हम बात कर रहे हैं उन 5 बहादुर महिलाओं की जिनकी कहानियां हर लड़की को जाननी चाहिए।
विज्ञापन
कल्पना चावला
देश का गौरव बढ़ाने वाली महिलाओं का नाम लिया जाए तो इस सूची की प्रथम श्रेणी में कल्पना चावला का नाम आता है। कल्पना चावला अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर कल्पना चावला ने दिखा दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। नासा की अंतरिक्ष यात्री बनकर उन्होंने भारतीय महिलाओं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
किरण बेदी
किरण बेदी भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक सेवा में उच्चतम पद तक महिलाओं के लिए मार्ग खोले। पुरुषों के वर्चस्व वाले पुलिस विभाग में किरण बेदी ने अपनी सख्त छवि और ईमानदारी से न सिर्फ अपराधियों को डराया, बल्कि महिलाओं के लिए नई राह भी खोली। आज सिपाही से लेकर दारोगा और आईपीएस पद तक कई महिला अधिकारियों की भूमिका दमदार हुई है।
बछेंद्री पाल
दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर्वत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल हैं। 1984 में बर्फ से ढके एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराकर बछेंद्री पाल ने साबित किया कि हौसले हों तो कोई भी ऊंचाई छूना नामुमकिन नहीं।
मेरी कॉम
बॉक्सिंग रिंग की ‘मैग्नीफिशेंट मैरी’ के नाम से मशहूर मैरी काॅम ने छह बार वर्ल्ड चैंपियन अपने नाम की। मां होने के बावजूद रिंग में दम दिखाने वाली मेरी कॉम ने खेल की दुनिया में महिलाओं की मौजूदगी को मजबूती दी। उन्होंने साबित किया कि महिलाएं शारीरिक क्षमताओं में भी किसी से कम नहीं और बेहतर एथलीट हो सकती हैं जो देश के लिए एक या दो नहीं छह बार विश्व स्तरीय पदक ला सकती हैं।
सुधा मूर्ति
इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने न सिर्फ हजारों गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाई, बल्कि सादगी और सेवा से यह दिखाया कि असली हीरो वही होते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं। सुधा मूर्ति समाज सेविका और लेखक हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी टेल्को में नियुक्त पहली महिला इंजीनियर हैं।

कमेंट
कमेंट X