{"_id":"5fe88a818978d03c362a6192","slug":"icc-announced-decade-odi-t20-team-women-indian-women-cricketer-mithali-raj-jhulan-goswami-harmanpreet-punam-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में शामिल हुईं भारत की चार खिलाड़ी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में शामिल हुईं भारत की चार खिलाड़ी
Mon, 28 Dec 2020 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी कि आईसीसी ने पिछले दस सालों (दशक) की सर्वश्रेष्ठ महिला टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को जगह दी है। भारत की चार महिला खिलाड़ियो में आईसीसी की इस टीम में अपने लिए जगह हासिल की है। आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भारतीय क्रिकेट की दो महान खिलाड़ियों मिताली राज और झूलन गोस्वामी को स्थान मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिताली राज
वहीं दशक के सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 टीम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्पिनर पूनम यादव को शामिल किया गया है। वहीं इस आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम की कमान आस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग के हाथ में है। उन्हें वन डे और टी20 दोनों में ही ये मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 27 दिसंबर को इसका ऐलान किया है। दशक की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलाकर हर फॉर्मेट की टीमों का ऐलान किया गया है। महिलाओं की टीम के साथ ही आईसीसी ने पुरुष की टीम भी घोषित की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला। भारत की महिला खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में चार खिलाड़ियों को ये मुकाम हासिल हुआ है।

कमेंट
कमेंट X