फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Pooja Gupta Profile Story got 42 Rank in UPSC

दारोगा मां की अफसर बिटिया: मिलिए पूजा गुप्ता से, जिन्होंने तय किया आईपीएस से आईएएस तक का सफर

Thu, 14 Oct 2021 03:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Oct 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
IAS Pooja Gupta Profile Story got 42 Rank in UPSC
आईएएस पूजा गुप्ता - फोटो : twitter/drishtiiaseng

बेटियां अपनी मां की परछाई होती हैं। दिल्ली पुलिस में तैनात महिला दारोगा रेखा गुप्ता की बेटी भी अपने मां के पद चिन्हों पर चल पहले आईपीएस बनी और फिर इस साल आईएएस बनकर अपने सपनों को भी साकार कर दिखाया है। यूपीएससी 2020 में पास होकर अफसर बनी महिलाओं में एक नाम और शामिल है, जो एक आईपीएस अफसर थीं और इस साल अपने बुलंद हौसलों और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने आईएएस बनने तक के सफर को भी पूरा कर लिया। ये कहानी है पूजा गुप्ता की। आप सोच रहे होंगे कि पूजा गुप्ता कौन हैं? पूजा गुप्ता इस साल यूपीएससी 2020 के परीक्षा परिणाम आने के बाद उस समय चर्चा में आईं जब ऑल इंडिया लेवल पर 42 रैंक हासिल की। इसके पहले पूजा गुप्ता साल 2018 यूपीएससी परीक्षा में भी सफल हो चुकी हैं, तब उनका सेलेक्शन आईपीएस के तौर पर हुआ था। चलिए जानते हैं कि एक दारोगा की बेटी ने आईपीएस की नौकरी छोड़ क्यों चुना आईएएस बनने का रास्ता? कौन है आईपीएस से आईएएस बनी पूजा गुप्ता।

विज्ञापन


आईपीएस से आईएएस बनी पूजा गुप्ता के बारे में जानें


पूजा गुप्ता ने इस साल यूपीएससी 2020 में 42 रैंक हासिल की है। पूजा गुप्ता की मां का नाम रेखा गुप्ता है। मां रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। वहीं पूजा गुप्ता के पिता प्राईवेट नौकरी करते हैं। पूजा गुप्ता बचपन से पढ़ाई में अच्छी रही हैं। जब पूजा क्लास 12वीं में थीं तो उन्होंने डाॅक्टर बनने की ठान ली थी। पूजा ने अपनी डाॅक्टरी की पढ़ाई शुरू की। हालांकि स्कूल के दिनों नें पूजा को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीसीपी ने सम्मानित किया था, जिसके बाद पूजा की रूचि आईपीएस बनने की ओर भी जगी। साल 2012 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद तक उन्हें ये नहीं पता था कि आगे क्या करना है। लेकिन वक्त से साथ पूजा को समझ आ गया कि उन्हें सिविल सर्विसेज में जाना है। 
विज्ञापन


पूजा गुप्ता की शिक्षा

पूजा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पूजा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए अपनी शुरूआती तैयारी इंटरनेट के माध्यम से की। यू-ट्यूब उनका साधन बना। टाॅपर्स के अनुभवों से उन्हें पढ़ाई का सही तरीका पता चला। फिर उन्होंने सरकारी वेबसाइट्स पर भी नजर रखना शुरू किया ताकि पढ़ाई के लिए सामग्री मिल सके। 2018 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। उस समय पूजा गुप्ता की 147 रैंक आई। पूजा गुप्ता का आईपीएस बनना तय हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस से आईएएस बनने तक का सफर

हालांकि उनके दादा जी की इच्छा थी कि पूजा आईएएस बनें। अपने दादा जी की इच्छा को पूरा करने के लिए पूजा गुप्ता ने पढ़ाई जारी रखी। अपने दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता भी मिली और यूपीएससी 2020 में पूजा गुप्ता ने 42 रैंक हासिल की। यह पूजा गुप्ता की मेहनत ही थी कि पहले प्रयास में आईपीएस और दूसरे प्रयास में आईएएस बन गईं। उनके सपने, लक्ष्य को लेकर परिवार ने पूजा गुप्ता का पूरा सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed