फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Officer Aishwarya Sheoran Biography Miss India Finalist Became UPSC Topper

IAS Aishwarya Sheoran: पहले ही प्रयास में मॉडल बनीं आईएएस अफसर, जानिए ऐश्वर्या श्योराण की सफलता की कहानी

Wed, 25 May 2022 04:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
IAS Officer Aishwarya Sheoran Biography Miss India Finalist Became UPSC Topper
आईएएस ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : instagram/iasaishwaryasheoran97/

देश की प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देते हैं। यूपीएससी की परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है लेकिन फिर भी कई अभ्यर्थी अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। कहा जाता है कि आईएएस पीसीएस की परीक्षा को पास करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं, घंटों पढ़ाई करते हैं। इतिहास में कई ऐसे लोग भी आईएएस बने, जो पहले से सम्मानित नौकरियों में थे। अपनी ऊंची पोस्ट, लाखों की सैलरी छोड़कर उन्होंने आईएएस बनने के लिए तैयारी शुरू की और सफलता हासिल की। इस लिस्ट में एक नाम और शामिल है, वह है आईएएस ऐश्वर्या श्योराण का। उनकी उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। मॉडलिंग और ब्यूटी काॅम्पटीशन से जुड़ी एक लड़की ने पहले ही प्रयास में आईएएस बनकर बड़ी कामयाबी हासिल की। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या श्योराण के बारे में।

विज्ञापन


आईएएस ऐश्वर्या श्योराण का जीवन परिचय

ऐश्वर्या श्योराण मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उनका परिवार शुरू से ही दिल्ली में रहता था। उन्होंने दिल्ली के ही चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से शिक्षा हासिल की। ऐश्वर्या शुरू से ही पढ़ाई में होनहार थीं। 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 97.5 प्रतिशत नंबर लाकर टॉपर किया। बाद में एश्वर्या ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


ऐश्वर्या श्योराण का परिवार

आईएएस ऐश्वर्या के पिता का नाम अजय श्योराण है। वह भारतीय सेना में कर्नल है और तेलंगाना के करीमनगर में तैनात हैं। उनकी मां का नाम सुमन है, जो कि एक गृहणी हैं। फिलहाल उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का सपना पूरा करने के लिए आईं माॅडलिंग में 

ऐश्वर्या शुरू से पढ़ाई में अच्छी थीं और उनका हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रहा लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि एश्वर्या मिस इंडिया बनें। इसलिए उनका नाम भी ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा। ऐश्वर्या ने भी अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ाया। साल 2014 में ऐश्वर्या दिल्ली की क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश बनी और 2015 में मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम किया।

बाद में ऐश्वर्या साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान ऐश्वर्या फेमिना मिस इंडिया 2016 में 21वीं फाइनलिस्ट भी रहीं। उन्होंने अपनी मां के लिए इस मुकाम तक पहुंच कर दिखाया, पर अब उनके सपने की बारी थी।

बिना कोचिंग पहले प्रयास में ही पास की यूपीएससी परीक्षा

साल 2018 में ऐश्वर्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने 10 महीने घर पर ही पढ़ाई की। बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में मात्र 10 महीनों में ऐश्वर्या ने सफलता हासिल कर ली। यूपीएससी ऑल इंडिया में 93वीं रैंक हासिल कर मॉडल रह चुकी ऐश्वर्या आईएएस अफसर बन गईं।

वैसे ऐश्वर्या श्योराण का चयन आईआईएम इंदौर में भी हुआ था,लेकिन उन्होंने यहां एडमिशन नहीं लिया। उन्होंने अपना पूरा फोकस प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed