फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IAS Namita Sharma Cleared UPSC at 5th Attempt after left job

IAS Namita Sharma: यूपीएससी में पांच बार फेल होने वाली नमिता शर्मा को ऐसे मिली नाकामी के बाद बड़ी सफलता

Wed, 16 Feb 2022 01:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
IAS Namita Sharma Cleared UPSC at 5th Attempt after left job
आईएएस नमिता शर्मा - फोटो : instagram/namitasharma82

भारत की प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। आईएएस बनने का सपना लिए परीक्षा पास करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन सफलता कुछ ही अभ्यर्थियों को मिलती है। हालांकि कुछ अभ्यर्थी प्रयास जारी रखते हैं। अगले साल फिर अधिक तैयारी के साथ परीक्षा देते हैं। ऐसे ही आईएएस बनने का सपना एक लड़की ने भी देखा था। सपने को सच करने के लिए उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। यूपीएससी की परीक्षा दी लेकिन प्री एक्जाम भी पास न हो सकी। फिर से प्रयास किया, पर निराशा ही हाथ लगी। तीसरी बार फिर परीक्षा में अधिक तैयारी के साथ आई लेकिन एक बार फिर विफल हो गई। एक दो या तीन नहीं बल्कि पांच बार ये लड़की नाकाम रही। बार बार फेल होने पर जब लोग उम्मीद हार जाते हैं तो इस लड़की ने अपने आईएएस बनने के सपने को जुनून बना दिया और अंत में जीत जज्बे, सपने और जुनून की हुई। संघर्ष की ये कहानी है आईएएस नमिता शर्मा की। चलिए जानते हैं कौन हैं आईएएस नमिता शर्मा, जिन्होंने पांच बार फेल होने के बाद चढ़ी सफलता की सीढ़ी। 

विज्ञापन


कौन हैं नमिता शर्मा

नमिता शर्मा दिल्ली की निवासी हैं। नमिता के पिता दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं और मां गृहणी हैं। नमिता के परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई भी है। परिवार ने हमेशा नमिता का हौसला बढ़ाया। नमिता की शुरुआती शिक्षा दिल्ली में ही संपन्न हुई जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही आईपी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। नमिता की कैंपस सेलेक्शन में नौकरी लग गई। जिसके बाद उन्होंने आईबीएम में जॉब करना शुरू किया।
विज्ञापन

 

 

इंजीनियर की जॉब छोड़ की यूपीएससी की तैयारी

लेकिन नमिता अपनी जाॅब से संतुष्ट नहीं थीं। उन्हें तो प्रशासनिक सेवा में जाना था। इसलिए दो साल मुंबई में जॉब करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। लेकिन नमिता की मंजिल आसान नहीं थी। लगातार चार बार प्री परीक्षा में नमिता असफल रहीं। इसके बाद भी नमिता ने हौसला बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा में लगातार पांच बार हुईं फेल  

पांचवी बार नमिता ने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गईं। लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया तो उन्हें फिर निराशा ही हाथ लगी। ये किसी व्यक्ति का दृढ़ संकल्प या जज्बा ही हो सकता है कि बार बार हार के बाद भी मन से हार न माने। उन्होंने एक बार फिर परीक्षा दी और इस बार नमिता ने ऑल इंडिया रैंक 145 प्राप्त किए और आखिरकार उनका आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed