हैदराबाद की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, 84 सेकंड में तोड़ी 84 टाइल्स
वैसे तो देशभर में कई सारी लड़कियां अपनी प्रतिभा से ख्याति पा चुकी हैं लेकिन हैदराबाद की गणा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो कि बहुत दिनों के अभ्यास का ही प्रतिफल हो सकता है। गणा और उनकी बहन पिता से ही कराटे सीखते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद की गणा संतोषिनी रेड्डी के नाम के पूरे देशभर में चर्चे हैं। यह लड़की अपनी प्रतिभा के कारण बहुत प्रसिद्ध हो रही है। गणा ने 84 सेकंड में 84 सिरेमिक टाइल्स तोड़कर रिकॉर्ड बनाया है। वे पिछले लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रही थीं। तेलंगाना गठन के 84 वें महीने को बताने के लिए लड़की ने ये कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी अन्य बातें।
मिल चुके हैं कई सारे पुरस्कार
एएनआई को दिए गए साक्षात्कार में गणा संतोषिनी रेड्डी ने बताया कि वे पहले भी अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड कर चुकी हैं। 39 मिनट में 3,315 चक्कर लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर है। वे बाला सूर्य पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
पिता भी हैं कराटे मास्टर
गणा कहती हैं कि महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वे कराटे करें। उनके पिता भी कराटे मास्टर हैं और वे हैदराबाद में कराटे अकादमी चलाते हैं। उन्होंने अपने पिता से ही कराटे सीखे हैं। गणा आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं ताकि वह लोगों और देश की सेवा कर सकें।
महिलाओं के लिए जरूरी है कराटे
गणा की बहन भी कराटे करती हैं और वे भी अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड कर चुकी हैं। गणा के पिता कहते हैं कि महिलाओं को कराटे इसलिए भी सीखना चाहिए क्योंकि इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है और वे खुद की सुरक्षा करना भी सीख जाती हैं।

कमेंट
कमेंट X