फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Hindi Diwas 2024 Famous Women Writers And Authors In hindi Literature

हिंदी दिवस 2024: हिंदी साहित्य में इन पांच लेखिकाओं का है विशेष योगदान, जानिए सबके बारे में

Sat, 14 Sep 2024 09:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 09:27 AM IST
सार

मीराबाई से लेकर अमृता प्रीतम और महादेवी वर्मा से सुभद्रा कुमारी चौहान समेत कई महिला लेखिकाओं और कवयित्रियों की रचनाएं स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं। हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी साहित्य में योगदान देने वाली महिला लेखिकाओं और कवयित्रियों के बारे में जानिए।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2024 Famous Women Writers And Authors In hindi Literature
महिला लेखिकाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

Hindi Diwas 2024 Famous Women Writers: भारत में हर साल 14 सितंबर का दिन राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंग्रेजी की बढ़ती मांग के कारण स्वदेश में ही हिंदी का इस्तेमाल कम होने लगा है। ऐसे में हिंदी के महत्व व उपयोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी बहुत ही समृद्ध है, जो कि भाषा के जरिए देश विदेश में बसे लोगों को जोड़ने का एक जरिया है।
 

 

हिंदी की समृद्धता का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय साहित्य में हिंदी विशेष योगदान दे रही है। हिंदी साहित्य में लिखी गईं बहुत सारी रचनाएं विश्व प्रसिद्ध हैं। वैसे तो हिंदी साहित्य पर पुरुषों का दबदबा शुरू से रहा लेकिन बहुत सी महिला लेखिकाओं और कवयित्रियों ने न केवल अपना स्थान बनाया, बल्कि हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में खास भूमिका निभाई। अपनी लेखनी से उन्होंने महिला समस्याओं को बहुत प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


मीराबाई से लेकर अमृता प्रीतम और महादेवी वर्मा से सुभद्रा कुमारी चौहान समेत कई महिला लेखिकाओं और कवयित्रियों की रचनाएं स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं। हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी साहित्य में योगदान देने वाली महिला लेखिकाओं और कवयित्रियों के बारे में जानिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी की पांच लेखिकाएं
 

महादेवी वर्मा

हिंदी साहित्य के छायावादी युग की सबसे प्रमुख साहित्यकारों में महादेवी वर्मा का नाम शामिल हैं। वह हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक हैं। वह खड़ी बोली हिंदी में कोमल शब्दावली का उपयोग करती थीं। उन्होंने महिला स्वतंत्रता और अधिकारों के लिए अपने लेखन के जरिए आवाज उठाई। महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं हैं, आत्मिका, परिक्रमा, संधिनी, यामा, गीतपर्व, दीपगीत, स्मारिका, नीलांबरा।

 


शिवानी

शिवानी हिंदी की प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से बहुत शानदार कृतियां हिंदी साहित्य को समर्पित कीं। शिवानी हिंदी साहित्य की वह लेखिका थीं, जिनकी हिंदी के साथ ही संस्कृत, गुजराती, बंगाली, उर्दू और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ थी। शिवानी की ज्यादातर किताबों में भारत के कुमाऊं की संस्कृति पढ़ने को मिलती है। उनके अधिकतर उपन्यास और कहानियां नारी प्रधान रहीं।

गीतांजलि श्री

गीतांजलि श्री के उपन्यास 'रेत समाधि' जिसका अंग्रेजी अनुवाद 'Tomb Of Sand' है, ने साल 202 का अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। उनके लेख के जरिए विभाजन के बाद भारत के बारे में अंतर्दृष्टि पूर्ण खोज वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा, जो हिंदी साहित्य के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

मनु भंडारी

मनु भंडारी नई कहानी साहित्यिक आंदोलन की एक प्रमुख लेखिका हैं, जिनके 'महाभोज' और 'आपका बंटी' जैसी कृतियाँ भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की आलोचनात्मक रचनाएं हैं। उनकी कहानी कहने की कला, अपनी सुस्पष्टता और गहराई के लिए जानी जाती है। मनु भंडारी राजनीतिक और सामाजिक संरचनाओं की पेचीदगियों को कुशलता से विच्छेदित करती है, जिस ने उन्हें समकालीन हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।



अमृता प्रीतम

दिल को छू लेने वाले साहित्य की बात हो तो अमृता प्रीतम का नाम आना जरूरी है। वह एक उपन्यासकार और कवयित्री थीं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में लेखन कार्य किया। उन्हें पहली पंजाबी महिला कवि भी माना जाता है। विभाजन के दौर की उनकी कहानी पिंजर में महिलाओं की स्थिति को लिखा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed