फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Hindi Diwas 2023 Inspirational indian female writers in hindi literature And Their Works

हिंदी दिवस 2023: भारत की प्रसिद्ध लेखिकाएं, जिनका हिंदी साहित्य में योगदान है सराहनीय

Thu, 14 Sep 2023 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Sep 2023 11:20 AM IST
सार

हिंदी साहित्य पर पुरुषों का दबदबा हमेशा से रहा है लेकिन बहुत सी महिला लेखिकाओं ने भी अपनी जगह यहां बनाई। हिंदी साहित्य में महिलाओं की भूमिका और योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Inspirational indian female writers in hindi literature And Their Works
Hindi Diwas Female Writer - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Hindi Diwas 2023: भारत आज अपना राष्ट्रीय हिंदी दिवस मना रहा है। 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है और हिंदी के महत्व व उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हिंदी बहुत ही समृद्ध, लोगों को जोड़ने वाली भाषा है। भारतीय साहित्य में हिंदी का विशेष योगदान है। हिंदी साहित्य में लिखी गईं बहुत सारी रचनाएं विश्व प्रसिद्ध हैं। दशकों पहले लिखी गयी हिंदी कविताएं, उपन्यास, गद्य, लघु कथाएं आज भी लोगों को दिल को छू लेती हैं।

विज्ञापन


वैसे तो इस समृद्ध हिंदी साहित्य पर पुरुषों का दबदबा हमेशा से रहा है लेकिन बहुत सी महिला लेखिकाओं ने भी अपनी जगह यहां बनाई। हिंदी साहित्य में महिलाओं की भूमिका और योगदान को नकारा नहीं जा सकता। मीराबाई हों या अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा हों या सुभद्रा कुमारी चौहान, बहुत ही महिला कवयित्रियों और लेखिकाओं की रचनाएँ लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने वाली महिला लेखिकाओं के बारे में जानिए।

विज्ञापन


अमृता प्रीतम

दिल को छू लेने वाले साहित्य की बात हो तो अमृता प्रीतम का नाम आना जरूरी है। वह एक उपन्यासकार और कवयित्री थीं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में लेखन कार्य किया। उन्हें पहली पंजाबी महिला कवि भी माना जाता है। विभाजन के दौर की उनकी कहानी पिंजर में महिलाओं की स्थिति को लिखा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी

हिंदी की प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी ने बहुत शानदार कृतियां साहित्य का हिस्सा हैं। शिवानी हिंदी साहित्य की वह लेखिका थीं, जिन्हें हिंदी के साथ ही संस्कृत, गुजराती, बंगाली, उर्दू और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ थी। शिवानी की ज्यादातर किताबों में भारत के कुमाऊं की संस्कृति पढ़ने को मिलती है। उनके अधिकतर उपन्यास और कहानियां नारी प्रधान रहीं।


महादेवी वर्मा

हिंदी साहित्य के छायावादी युग की सबसे प्रमुख साहित्यकारों में महादेवी वर्मा का नाम शामिल हैं। वह हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक हैं। वह खड़ी बोली हिंदी में कोमल शब्दावली का उपयोग करती थीं। महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं हैं, आत्मिका, परिक्रमा, संधिनी, यामा, गीतपर्व, दीपगीत, स्मारिका, नीलांबरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed