फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Himanshi Tokas First Indian Judoka World No 1 Ranking

Himanshi Tokas: भारत की जूडो क्वीन, हिमांशी टोकस ने रचा नया इतिहास

Fri, 03 Oct 2025 11:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:13 PM IST
सार

Indian Judoka World No 1 Ranking: दिल्ली की युवा खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने जूडो की दुनिया में ऐसा ही इतिहास रचा है। वह भारत की पहली जूडोका (महिला या पुरुष) हैं जिन्होंने जूनियर कैटेगरी में World No.1 रैंकिंग हासिल की। महज 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि पाना अपने आप में असाधारण है।

विज्ञापन
Himanshi Tokas First Indian Judoka World No 1 Ranking
हिमांशी टोकस - फोटो : instagram

विस्तार

Himanshi Tokas:भारत में जब भी कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचता है, तो वह न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि होती है बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होता है। दिल्ली की युवा खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने जूडो की दुनिया में ऐसा ही इतिहास रचा है। वह भारत की पहली जूडोका (महिला या पुरुष) हैं जिन्होंने जूनियर कैटेगरी में World No.1 रैंकिंग हासिल की। महज 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि पाना अपने आप में असाधारण है।

विज्ञापन


हिमांशी का जीवन परिचय 

हिमांशी टोकस का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। बचपन से ही वह खेलों में सक्रिय रहीं। उन्होंने जूडो को न सिर्फ फिटनेस के लिए चुना, बल्कि जल्द ही यह उनका पैशन और करियर बन गया। कठिन ट्रेनिंग और निरंतर मेहनत ने उन्हें बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा दिया।
विज्ञापन


हिमांशी की उपलब्धियां

एशियन जूनियर चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। हिमांशी ने कैसेबैलंसा एफरिकन ओपन और तेपाई जुनियर एशियन कप जैसी प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल जीते। अब तक उनके नाम 5 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक दर्ज हैं, जिनमें एक कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, तीन कॉन्टिनेंटल कप और एक कॉन्टिनेंटल ओपन शामिल है। इन जीतों के दम पर इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन (IJF) की रैंकिंग में उन्होंने जूनियर कैटेगरी में World No.1 स्थान हासिल किया। सीनियर कैटेगरी में भी वह अब तेजी से टॉप रैंक की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो भारत का मुख्यधारा खेल नहीं है, लेकिन हिमांशी ने संसाधनों और अवसरों की कमी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। कठिन ट्रेनिंग सेशन्स, विदेशों में कैंप्स और लगातार टूर्नामेंट खेलते हुए उन्होंने यह साबित किया कि सच्ची लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।


हिमांशी का लक्ष्य

हिमांशी टोकस का World No.1 बनना सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि भारतीय जूडो के लिए भी ऐतिहासिक पल है। यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि भारत भी जूडो जैसे खेल में विश्व स्तर पर छाप छोड़ सकता है। अब उनकी नजरें ओलंपिक पदक पर हैं, और पूरा देश उनसे नई उम्मीदें लगाए बैठा है। हिमांशी टोकस ने यह दिखा दिया है कि उम्र और परिस्थितियां सफलता के रास्ते में कभी रुकावट नहीं बनतीं। उनकी मेहनत, जुनून और जज़्बे ने भारत का नाम जूडो की दुनिया में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है। आने वाले समय में उनका सफर और भी गौरवपूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed