फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Hetal and Lekhinee Desai invented a unique way to sell their handloom saree the revenue of their brand is 10 crores rupees

मां बेटी ने हैंडलूम साड़ी को बेचने का निकाला अनोखा तरीका, 50 हजार से शुरू किए गए इस बिजनेस की आज ब्रांड वैल्यू है 10 करोड़ रुपए

Sat, 07 Aug 2021 04:42 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 04:42 PM IST
सार

आज हम बात हेतल और उनकी बेटी लेखनी देसाई की करेंगे। इन दोनों मां बेटी को हैंडलूम साड़ी पहनकर डांस करने का काफी शौक है। अपने इसी शौक को दोनों ने व्यवसाय का रूप दे दिया। दोनों ने साथ मिलकर ब्रांड एथनिक की शुरुआत की। साल 2016 में लेखनी अपने बिजनेस डिग्री को लेने के बाद मां के साथ डिजाइनिंग का काम शुरू किया।

विज्ञापन
Hetal and Lekhinee Desai invented a unique way to sell their handloom saree the revenue of their brand is 10 crores rupees
हेतल और लेखनी देसाई - फोटो : Instagram/lekhinee26

विस्तार

मौजूदा दौर में हमारे समाज का पितृसत्तात्मक ढांचा कमजोर हो रहा है। इस कारण व्यवसाय और कारोबार के क्षेत्रों में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए वे कई अनोखे आइडियाज को लेकर मार्केट में आ रही हैं। कोरोबार और बिजनेस के क्षेत्र में स्त्रियों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। इसी कड़ी में आज हम बात हेतल और उनकी बेटी लेखनी देसाई की करेंगे। इन दोनों मां बेटी को हैंडलूम साड़ी पहनकर डांस करने का काफी शौक है।

विज्ञापन


अपने इसी शौक को दोनों ने व्यवसाय का रूप दे दिया। दोनों ने साथ मिलकर ब्रांड एथनिक की शुरुआत की। साल 2016 में लेखनी अपने बिजनेस डिग्री को लेने के बाद मां के साथ डिजाइनिंग का काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने फैब्रिक के कुशल कारिगर से 50 हजार रुपए में अजरक के फैब्रिक की खरीदारी की। उन्होंने उस फैब्रिक से कुछ कपड़ों को सिलवाया। 

विज्ञापन

कपड़ों को तैयार करने के बाद दोनों मां बेटी ने सोशल मीडिया पर उसकी मार्केटिंग स्टार्ट की। धीरे - धीरे उन्हें इस बिजनेस में लाभ होने लगा। साल 2016 से लेकर 2018 के बीच इस बिजनेस का ब्रांड टर्नओवर करीब 24 लाख रुपए था। बाद में ये बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए हो गया। 

लेखनी देसाई बताती हैं - "मेरी मां कपड़ों को काफी अच्छे से डिजाइन करती थी। उनको ये नहीं पता था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कपड़ों को बेचा कैसे जाता है? उनके द्वारा डिजाइन किए गए दो कपड़ों को जब मैंने ऑनलाइन अपलोड किया तो वो एक ही दिन में बिक गए। उस दौरान मुझे ये अहसास हुआ कि इस तरह के काम भी बिजनेस का बढ़िया आइडिया बन सकते हैं।"

विज्ञापन

अपने ब्रांड की पहुंच ज्यादा लोगों तक बनाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला। लेखनी और उनकी सहेलियों ने इन साड़ी को पहनकर डांस किया। उस डांस के फोटोशूट और वीडियो को उन्होंने  सोशल मीडिया पर शेयर किया। डांस के उनके पहले वीडियो को यूट्यूब पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए। इस कारण उनके ब्रांड की पहुंच का दायरा बढ़ने लगा, जिसका सीधा लाभ उनके बिजनेस को हुआ। आज उनके इस ब्रांड का रेवेन्यू करीब 10 करोड़ रुपए है। लेखनी इसकी सफलता की वजह डांस मार्केटिंग को बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed