फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   gvmc commissioner g srijana return after delivery baby of 22 days due to covid 19

कोरोना वीर: ममता के आगे फर्ज पड़ा भारी, एक माह के बच्चे को लेकर काम पर लौटीं ये अधिकारी

Mon, 13 Apr 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
gvmc commissioner g srijana return after delivery baby of 22 days due to covid 19
जीवीएमसी आयुक्त जी श्रीजना - फोटो : Amar Ujala

कोरोना महामारी के बीच आम लोगों को उन कर्तव्यनिष्ठ लोगों के बारे में पता चल रहा है जो परिवार, घर की जिम्मेदारियों से ऊपर अपनी ड्यूटी के फर्ज को समझ रहे हैं। हर दिन पूरे देश से ऐसी ही मिसाल कायम करने वाली महिलाओं के बारे में पता चल रहा है। फिर वो गर्भावस्था में काम करने वाली नर्स हो या सफाईकर्मी। इसी तरह अपने फर्ज को पूजा समझने वाली महिला अधिकारी हैं जीवीएमसी आयुक्त जी श्रीजना। जो डिलीवरी के 22 दिनों बाद काम पर लौट आईं।

विज्ञापन


 

ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम की आयुक्त जी श्रीजना ने बच्चे को जन्म दिया तो उसके कुछ ही समय बाद कोविड 19 के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी। ऐसे में उन्हें अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना पड़ा। वो बताती हैं कि उनके इस काम में पति और मां पूरा साथ देती हैं। अपने नवजात बच्चे को दूध पिलाने के लिए वो हर चार घंटे बाद घर जाती हैं। इसके बाद फिर से काम पर लौट जाती हैं। अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए ही वो काम पर लौटी और कहती हैं कि उन्हें पता है कि मुश्किल समय में आपातकालीन सेवाओं की कितनी जरूरत होती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजना का कार्य है ये देखना कि जीवीएमसी मैदानी स्तर पर सेनेटरी का कम होता रहे। गरीबों के लिए जरूरी आवश्यकताओं को प्रदान करना और जिला अधिकारियों के साथ सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वायरस को विशाखापत्तनम में ही रोका जाए, यह उनके काम का हिस्सा है।' अपने इस काम को वो इस कोशिश का छोटा सा हिस्सा मानती हैं जिसे उनके परिवार के मदद से पूरा करने में उन्हें सफलता मिल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed