फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Ghazal Alagh Biography in hindi Business Company Name and Success Story

Ghazal Alagh: बच्चे को जन्म देकर इस मां को आया ऐसा आइडिया, खड़ी कर दी अरबों की कंपनी

Tue, 29 Oct 2024 08:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

पति वरुण अलघ के साथ मिलकर उन्होंने एक बेबी केयर ब्रांड की शुरुआत की जो आज दुनियाभर में काफी मशहूर और लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। उनकी कंपनी की कीमत अब 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही यह एशिया का पहला MADE SAFE-प्रमाणित ब्रांड भी है। तो चलिए आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
 

विज्ञापन
Ghazal Alagh Biography in hindi Business Company Name and Success Story
गजल अलघ - फोटो : Instagram/ghazalalagh

विस्तार

Ghazal Alagh: महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपने दम पर नाम, शोहरत और पैसा कमा रही हैं। पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही महिलाएं केवल नौकरियों में ही नहीं बल्कि व्यवसाय में भी उन्नति कर रही हैं। राजनीति हो, खेल या खुद का स्टार्टअप शुरू करना हो, महिलाएं वैश्विक स्तर पर नाम कमा रही हैं। इन्हीं सफल सेल्फमेड महिलाओं की सूची में एक नाम गजल अलघ का है। गजल अलघ ने मां बनने के बाद एक स्टार्टअप की शुरुआत की और करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी है। उनको स्टार्टअप का विचार बच्चे को जन्म से आया। पति वरुण अलघ के साथ मिलकर उन्होंने एक बेबी केयर ब्रांड की शुरुआत की जो आज दुनियाभर में काफी मशहूर और लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। उनकी कंपनी की कीमत अब 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही यह एशिया का पहला MADE SAFE-प्रमाणित ब्रांड भी है। तो चलिए आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

विज्ञापन


कैसे आया आइडिया?

गजल अलघ ने 2016 में अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की, जिसका सालाना रेवेन्यू 1,000 करोड़ तक पहुंच गया है। गजल अलघ ने अपने बेटे की स्किन प्रॉब्लम को देखते हुए मामाअर्थ की शुरुआत के बारे में सोचा। कंपनी की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से की जो आज जानी-मानी कंपनियों में से एक है। उनकी कंंपनी एक स्किन केयर ब्रांड बन गई है जो अपने ग्राहकों का भरोसा कायम रखती है।
विज्ञापन


गजल अलघ का जन्म

गजल अलघ का जन्म 02 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा  में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हरियाणा में पूरी की। 2010 में 'पंजाब विश्वविद्यालय' से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री पूरी की। 2013 में, उन्होंने 'न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट में डिजाइन और एप्लाइड आर्ट्स और आलंकारिक कला में गहन पाठ्यक्रम में अपना कोर्स को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर जिंदगी

गजल अलघ ने 2008 में एनआईआईटी में एक कॉरपोरेट ट्रेनर की तरह काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला स्टार्ट-अप डाइट एक्सपर्ट हालांकि कई  प्रयासों के बाद भी यह स्टार्ट -अप असफल रहा इसके बाद उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिल कर अपना दूसरा स्टार्ट -अप मामाअर्थ की शुरुआत की जो की भारत का पहला टॉक्सिन फ्री बेबी केयर ब्रांड है। गजल अलघ को टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में  देखा गया। आज वे 9,800 करोड़ रुपये की कंपनी की मालिक हैं।


पुरस्कार और मान्यता

2018-19 में  कंपनी के लिए बेस्ट ब्रांड ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। 2019 में सुपर स्टार्टअप्स एशिया अवार्ड मिला। गजल अलघ को मामाअर्थ को सफलता की ओर ले जाने वाली एंटरप्रेन्योर इंडिया द्वारा बिजनेस वर्ल्ड अंडर 40 और वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 के रूप में मान्यता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed