गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने का ढूंढा अनोखा तरीका, तुलसी, पुदीना और कैमोमिले से बना रही हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स
गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा है। वे विभिन्न प्रकार की औषधियों का प्रयोग करके उनका शैंपू, मॉइश्चराइजर बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री 50 स्टोर्स में हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से इस्राइल और फिलिस्तीन के विवाद के चलते गाजा स्ट्रिप को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। हमास और इस्राइली सेना के बीच होते युद्ध में वहां के आम नागरिकों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस्राइल ने गाजा को कई तरफ से ब्लॉक कर रखा है। इस कारण वहां पर अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई गतिविधियां नहीं चल पा रही हैं। गरीबी और बेरोजगारी का साया दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गाजा की महिलाओं ने बेरोजगारी से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा है। वे विभिन्न प्रकार की औषधियों का प्रयोग करके उनका शैंपू, मॉइश्चराइजर बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री 50 स्टोर्स में हो रही है। गाजा की एक फैक्ट्री में काम करने वाली ये महिलाएं रोजमेरी, पुदीना, कैमोमिले और तुलसी को प्रयोग में लाकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को तैयार कर रही हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने का ये काम गाजा की महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है।
वहां काम करने वाली एक महिला रेफका अल हमाल्वी बताती हैं - "इन प्रोडक्ट्स को बनाते वक्त हमको ऐसा लगता है, जैसी कि हम जमीन से जुड़े हुए हैं। इस काम को करने में किसी भी तरह का एडिटिव्स का प्रयोग नहीं किया जाता है।"

कमेंट
कमेंट X