Aradhana Bhola: टीवी के अवॉर्ड विनिंग शोज के पीछे है इस महिला की मेहनत, जानिए अराधना भोला के बारे में
मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहां सीनियर लीडरशिप में महिलाओं की संख्या कम है, वहां अराधना भोला ने एक सफल लीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
aradhana bhola: अराधना भोला Fremantle India की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो भारत में स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट बनाने, प्रोड्यूस करने और वितरित करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। अराधना ने इंडियाज़ गॉट टैलेंट (Colors), इंडियन आइडल (Sony), TED टॉक्स इंडिया (Star Plus), Covershot (National Geographic), Amra Na Ora (Star Jalsha) जैसे प्रेरणादायक और अवार्ड-विनिंग शो प्रोड्यूस किए हैं। इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए Hear Me Love Me और Confetti जैसे शो भी प्रोड्यूस किए हैं।
Fremantle India की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं अराधना भोला
मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहां सीनियर लीडरशिप में महिलाओं की संख्या कम है, वहां अराधना भोला ने एक सफल लीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके पास ब्रॉडकास्टिंग और प्रोडक्शन दोनों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने स्टार प्लस में वीपी प्रोग्रामिक और जूम में प्रोग्रामिंग हेड के रूप में काम किया, जिससे उन्हें ब्रॉडकास्टर के दृष्टिकोण की गहरी समझ मिली।
कई प्रसिद्ध टीवी शोज को किया प्रड्यूस
वहीं, Optimystix और Fremantle India में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया, जिससे वह इंडस्ट्री के दोनों पहलुओं को बेहतर तरीके से समझ पाती हैं। अराधना भोला का नेतृत्व और अनुभव भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां स्थापित कर रहा है।
मीडिया क्षेत्र में भी किया काम
अराधना भोला ने अपने करियर के सफर को "रोमांचक, चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक" बताया। उन्होंने खुद को भाग्यशाली माना है कि उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बदलाव और चुनौतियों के दौर को नजदीक से देखा और अनुभव किया।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेखन से की, जिसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा। बाद में टीवी दर्शकों के लिए कंटेंट क्रिएशन में रुचि दिखाई और अब वह डिजिटल ऑडियंस के लिए भी कंटेंट बना रही हैं।
अराधना का मानना है कि उनका यह सफर बेहद शानदार रहा है, लेकिन यह पूरी तरह आसान नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत और दृष्टिकोण के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।

कमेंट
कमेंट X