फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   First Woman DG Medical Services Army Lt Gen Sadhna Saxena Nair Biography Education And Achievement in hindi

Sadhna Saxena Nair: कौन हैं साधना सक्सेना नायर जो हैं सेना में चिकित्सा सेवा महानिदेशक

Thu, 28 Nov 2024 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:38 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर देश की पहली महिला डीजी चिकित्सा सेवा (सेना) नियुक्त हुई हैं। वह एक अगस्त 2024 से महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार संभाल रही हैं। इसके पहले भी उनके नाम कई क्षेत्रों में पहली महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
 

विज्ञापन
First Woman DG Medical Services Army Lt Gen Sadhna Saxena Nair Biography Education And Achievement in hindi
साधना सक्सेना नायर - फोटो : instagram

विस्तार

Sadhna Saxena Nair : लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक का पद संभालेंगी। इस पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला हैं। साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल काॅलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। साधना सक्सेना नायर दिसंबर 1985 में वायुसेना में शामिल हुई थीं। साथ ही उनका परिवार सेना में सात दशकों से कार्यरत होते हुए देश की सेवा कर रहा है। आइए जानते हैं साधना सक्सेना नायर की शिक्षा, सेना में उनकी सेवा और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं साधना सक्सेना नायर?

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर देश की पहली महिला डीजी चिकित्सा सेवा (सेना) नियुक्त हुई हैं। वह एक अगस्त 2024 से महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार संभाल रही हैं। इसके पहले भी उनके नाम कई क्षेत्रों में पहली महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन


वायुसेना के एकमात्र एयर मार्शल दंपत्ति

साधना सक्सेना नायर के पति का नाम के.पी.नायर है जो कि सेवानिवृत्त एयर मार्शल हैं। नायर दंपत्ति भारतीय वायुसेना के पहले और अब तक के एकमात्र एयर मार्शल दंपत्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में शामिल परिवार की तीन पीढ़ियां

साधना सक्सेना के परिवार की तीन पीढ़ियां भारतीय वायुसेना से जुड़ी हुई हैं, जो पिछले सात दशकों से सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।

साधना सक्सेना की शिक्षा

उन्होंने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। दिसंबर 1985 में सेना चिकित्सा कोर में कमीशन मिला। उनके पास फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री भी है। साधना सक्सेना ने एम्स नई दिल्ली से चिकित्सा सूचना विज्ञान में दो साल का ट्रेनिंग पूरी की।


विदेश में चिकित्सा सेवा पर काम

विदेश में सीबीआरएम (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर) वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स में ट्रेनिंग ली।

साधना सक्सेना नायर की उपलब्धियां

उनके नाम पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी होने का गौरव प्राप्त हैं। साधना सक्सेना को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जा चुका है। साधना सक्सेना नायर एयर मार्शल बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं। इसके पहले एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय इस पद पर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed