{"_id":"64c4a02e4940ff476d027aa5","slug":"first-kerala-female-cricketer-minnu-mani-biography-who-join-indian-women-cricket-team-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"First Kerala Cricketer: केरल की पहली महिला खिलाड़ी मिन्नू मणि के संघर्ष की कहानी, ऐसे मिली टीम में जगह","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
First Kerala Cricketer: केरल की पहली महिला खिलाड़ी मिन्नू मणि के संघर्ष की कहानी, ऐसे मिली टीम में जगह
Sat, 29 Jul 2023 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 29 Jul 2023 04:54 PM IST
सार
महिला खिलाड़ियों की टीम में एक नाम मिन्नू मणि का है। मिन्नू मणि केरल की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में शामिल होने का मौका मिला है। आइए जानते हैं केरल की पहली महिला खिलाड़ी मिन्नू मणि के बारे में।
विज्ञापन
Minnu Mani
- फोटो : instagram
विस्तार
First Kerala Cricketer: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तरह ही महिला क्रिकेट टीम भी दमदार खिलाड़ियों और शानदार प्रदर्शन के जरिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष आदि नाम शामिल है। महिला खिलाड़ियों की टीम में एक नाम मिन्नू मणि का है। मिन्नू मणि केरल की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में शामिल होने का मौका मिला है। आइए जानते हैं केरल की पहली महिला खिलाड़ी मिन्नू मणि के बारे में।
विज्ञापन
मिन्नू मणि का जीवन परिचय
मिन्नू एक ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। मिन्नू मणि 24 साल की हैं और कुरचिया जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। मिन्नू मणि के पिता का नाम मणि सीके है, जो पेशे से मजदूर और मां गृहणी है।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। माता-पिता मिन्नू के क्रिकेट खेलने को पसंद नहीं करते थे लेकिन मिन्नू घरवालों से झूठ बोलकर क्रिकेट खेला करती थीं। क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 42 किलोमीटर दूर चार बस बदलकर जाती थीं। वह 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रही हैं। जब वह 8वीं कक्षा में थीं, तब से ही उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से लेते हुए करियर बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
मिन्नू मणि का करियर
इसी वर्ष आयोजित हुए वीपीएल 2023 में मिन्नू मणि हिस्सा बनीं और दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनीं। दिल्ली की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये से खरीदा था। उन्हें 3 मैच में खेलने का मौका मिला। बाद में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में बांग्लादेश में हुए वनडे और टी20 मैच में मिन्नू मणि ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

कमेंट
कमेंट X