गाय का दूध बेच इस लड़की ने खड़ा कर दिया एक करोड़ का बिजनेस, जानिए शिल्पी सिन्हा की कामयाबी की कहानी
मन में लगन और काम करने की इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं लगता है। रास्ते में आने वाली हर बाधा को पार कर बिजनेस खड़ा करने वाली शिल्पी सिन्हा की कहानी भी ऐसी ही है। जिसे सुन हर किसी को अपनी जिद पर अड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। अपनी मेहनत के बलबूते एक करोड़ का टर्नओवर खड़ा कर लिया।
शिल्पी ने जब ये काम शुरू किया तो उन्हें अपने काम की मदद के लिए लोग नहीं मिलते थे। ऐसे में खुद गायों का चारा लेने खेतों में जाती थीं। भोर के तीन बजे खेतों में जाना सुरक्षा के नजरिए से ठीक नहीं था। तो अपनी सुरक्षा के लिए पास में चाकू और मिर्ची स्प्रे रखती थीं। धीरे-धीरे जब ग्राहकों की संख्या बढ़ी तो उन्होंने मदद के लिए सहायकों को रखना शुरू किया।
शिल्पी की कंपनी गाय का कच्चा दूध बेचती हैं। उन्होंने केवल एक साल से लेकर नौ साल तक के बच्चों को लक्ष्य करके ग्राहक बनाएं हैं। शिल्पी इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनके ग्राहक एक साल से कम उम्र के बच्चों को ये दूध न पिलाएं। इसके साथ ही शिल्पी गाय के स्वास्थ्य और खानपान का भी बहुत ख्याल रखती हैं। इसके लिए नई मशीनें और उपकरण भी उन्होंने मंगा रखे हैं।

कमेंट
कमेंट X