{"_id":"603e2ff86c81f149c607f131","slug":"dr-omanakutty-carnatic-found-swathi-sangeetha-award-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार से सम्मानित की गईं कर्नाटक की डॉ. ओमनाकुट्टी","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
केरल के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार से सम्मानित की गईं कर्नाटक की डॉ. ओमनाकुट्टी
Wed, 03 Mar 2021 09:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
डॉ ओमनाकुट्टी
- फोटो : social media
संगीत के क्षेत्र में केरल की ओर से स्वाति संगीता पुरस्कार दिए जाते हैं। हर बार की तरह इस बार ये पुरस्कार कर्नाटक की महान गायिका डॉ ओमनाकुट्टी को ये पुरस्कार प्रदान किया गया। ओमनाकुट्टी कर्नाटक की महान गायिका हैं। संगीत के क्षेत्र और कर्नाटक की म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी खास पहचान है। यहीं नहीं उन्होंने कथकली म्यूजिक में पीएचडी तक कर रखी है। इसके साथ ही ओमनाकुट्टी यूनिवर्सिटी ऑफ केरल के संगीत विभाग की अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
केरल के संस्कृति मंत्री ए के बालन की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक सर्टिफिकेट और 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। बता दें कि स्वाति संगीता पुरस्कार की शुरूआत केरल सरकार की ओर से 1997 में की गई थी। इस पुरस्कार का नाम त्रावणकोर के राजा, जो महान संगीतकार के रूप में अपनी पहचान रखते थे, उनके नाम स्वाति तिरुनाल राम वर्मा के नाम पर रखा गया है। महाराजा की याद में आज भी त्रावणकोर में दस दिन का म्यूजिक फेस्टिवल रखा जाता है। हैरानी की बात है कि अभी तक केवल दो महिलाएं इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। ओमनाकुट्टी ये पुरस्कार पाने वाली दूसरी महिला हैं।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X