फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi

महिलाओं में जागरूकता की अलख जगा रहीं डॉक्टर प्रियंवदा, जानिए इनसे बेहतर स्वास्थ्य का मतलब

Fri, 03 Jan 2020 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi
महिलाओं में जागरूकता का अलख जगाने वाली डॉक्टर प्रियंवदा तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंवदा तिवारी बीएचयू से रिटायर्ड होने के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटी हैं। उनका मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बचाव जरूरी है। यदि महिलाएं खुद के स्वास्थ्य का बचाव करना सीख जाएं तो दवाओं पर खर्च कम होगा। इसी मुहिम को लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं।

विज्ञापन

Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि रथयात्रा गुरुबाग स्थित आवास पर बच्चियों और मरीजों को बुलाकर जागरूक करती हूं। मलिन बस्तियों में रहने वाली लड़कियों को महिला स्वास्थ्य के बचाव के तरीके बताती हूं। फिर इन्हीं लड़कियों को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच भेजकर उन्हें जागरूक करने को कहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi

डॉक्टर का कहना है कि एक लड़की जागरूक हुई तो अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर देंगी। अमूमन घर में देखा गया है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखती हैं। यही कारण है कि कई बार उन्हें बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। महिलाएं संकोच करती हैं और अपनी बीमारियां नहीं बता पाती हैं।

विज्ञापन

Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi

घर के एक एक सदस्य का ध्यान रखने वाली अपना ध्यान रखना भूल जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति महिलाएं लापरवाह होती हैं। इन्हीं को देखते हुए लड़कियों और मरीजों को जागरूक करते हैं ताकि समाज में जाकर अन्य महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करें। छोटी छोटी बचाव के तरीके बताते हैं।

Doctor Priyamvada tiwari is creating awareness among women in varanasi

छोटी सी लापरवाही से निकालना पड़ा था एक महिला का यूटरस 
डाक्टर ने कहा कि महिला का नाम नहीं बताऊंगी लेकिन उसकी छोटी सी लापरवाही से उसका यूटरस निकालना पड़ गया। इसके बाद से मुझे लगा कि महिलाओं को बचाव के प्रति बताना चाहिए। अकेले हम पूरे समाज को नहीं बता सकते हैं। इस नाते समाज की बच्चियों और हमारे यहां आने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हूं। छोटे छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती हूं ताकि लोग जागरूक हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed