LadengeCoronaSe: तेलंगाना की ये विधायक पैदल ही लोगों तक पहुंचा रहीं जरूरत का सामान, आदिवासी क्षेत्रों में करती हैं मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना की ये विधायक लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए पैदल ही दुर्गम रास्तों पर निकल पड़ती हैं। क्योंकि लॉकडाउन के कारण दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहें आदिवासियों के लिए खाने के लिए रोटी् भी नहीं बची है। ऐसे में ये विधायक पिछले दो महीने से लोगों की मदद के लिए आगे आईं है। तेलंगाना के मुलुगु क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस नेता दानसरी अनूसूया पैदल ही सिर पर जरूरत के सामान का बोझ लादे लोगों तक पहुंचा रही हैं।
दानसरी अनुसूया को लोग सितक्का के नाम से जानते हैं। 16 साल की उम्र में बंदूक उठाकर गरीबों और आदिवासियों की मदद के लिए निकली लड़की आज विधायक के रूप में लोगों की मदद कर रही है। लेकिन बंदूक को छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़ करीब 16 साल पहले उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद इन्होंने एलएलबी की पढाई की और फिर लोगों की सेवा के इरादे से राजनीति में आ गईं। तेलंगाना ने मुलुगु क्षेत्र से निर्वाचित सितक्का लोगों तक मदद घूम-घूमकर पहुंचाती हैं। जहां पर भी लोगों को जरूरत होती है ये खुद ही सामान उठाकर चल देती हैं। रास्ते में फिर कभी मोटरसाइकिल तो कभी बैलगाड़ी या फिर साइकिल से अपनी मंजिल तक पहुंचती हैं।

कमेंट
कमेंट X