कोरोना वारियर्स: उड़ीसा की ये महिला किसान बांट रहीं मुफ्त में सब्जियां, लॉकडाउन की घड़ी में कर रहीं गरीबों की मदद
पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसकी वजह से जरूरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी चीजें बंद है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और मजदूर वर्ग को हो रही है जिनकी कमाई रोजाना कि दिनचर्या पर टिकी होती थी। हालांकि इन गरीब वर्ग की मदद के लिए सरकार भरसक प्रयत्न कर रही है। इसके साथ ही बहुत सी जनता भी अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है। ऐसे में एक महिला किसान का मुफ्त में सब्जियां बांटना काफी सराहनीय कदम है।
दरअसल, उड़ीसा की महिला किसान छायारानी साहू सब्जियां उगाकर गरीबों को मुफ्त में बांट रही हैं। वो सात एकड़ खेत में सब्जियां उगाती हैं और रोजाना 50 कुंतल तक लेकर 15 गांवों में बांटती हैं। उनका कहना है कि वो लॉकडाउन तक ऐसे ही गरीबों को मुफ्त में सब्जियां बांटती रहेंगी। इसके साथ ही वो लोगों को दूध भी बांटने का काम करती हैं। इस काम के लिए उनके साथ कुछ वांलटियर भी जुड़े हुए हैं जो इन सब्जियों को पैकेट में करके लोगों तक पहुंचाते हैं।
छायारानी बताती हैं कि जब उन्होंने लोगों को पीएम रिलीफ फंड और सीएम रिलीफ फंड में दान करते सुना तो उन्हें भी इस मुसीबत की घड़ी में लोगों की मदद करने की इच्छा हुई लेकिन उनके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा नही है। तो उन्होंने अपने खेत में उगने वाली सब्जियों को मुफ्त में बांटने का फैसला किया। छायारानी के इस फैसले से गांव वाले काफी खुश हैं और उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X