फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   CA Final Exam Topper Nandini Agarwal Success story

Nandini Agarwal: जानिए सीए फाइनल की टॉपर बिटिया मंदिनी अग्रवाल के बारे में, कैसे लिखी सफलता की कहानी

Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
CA Final Exam Topper Nandini Agarwal Success story
सीए फाइनल की टाॅपर नंदिनी अग्रवाल - फोटो : Twitter/VikramIthape11

विज्ञापन

जब किसी परीक्षा का परिणाम आता है तो अधिकतर आपको सुनने को मिलता होगा 'लड़कियों ने बाजी मारी'। इसका अर्थ होता है कि बेटियों को अगर शिक्षा की ओर अग्रसर करिये तो वह सिर्फ पढ़ती नहीं हैं बल्कि अव्वल आने के लिए पढ़ती हैं। ये एक बार फिर साबित हो गया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सोमवार को सीए फाइनल की परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में पूरे देश में नंदिनी अग्रवाल की प्रथम रैंक रही। नंदिनी अग्रवाल ने एआईआर-1 हासिल कर अपने माता पिता और राज्य का नाम तो रोशन किया है, साथ ही ये संदेश दिया कि बेटी को पढ़ाओ और बढ़ाओं तो परिवार के साथ ही देश का सम्मान भी बढ़ेगा। अब बात करते हैं नंदिनी अग्रवाल की। सीए फाइनल में अव्वल आने वाली नंदीनी कौन हैं? नंदीनी अग्रवाल के माता पिता क्या करते हैं? नंदीनी अग्रवाल ने कैसे सीए की तैयारी की? चलिए जानते हैं सीए फाइनल में प्रथम रैंक लाने वाली मुरैना की नंदीनी अग्रवाल की सफलता की कहानी।


नंदीनी अग्रवाल का परिवार

सीए फाइनल में टॉप करने वाली नंदिनी अग्रवाल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली हैं। नंदिनी 19 साल की हैं। वह सामान्य परिवार से आती हैं, जिसमें माता पिता के अलावा भाई और बहन है। नंदिनी के पिता एक टैक्स कंसल्टेंट हैं और मां गृहिणी हैं।

विज्ञापन


नंदिनी अग्रवाल की शिक्षा

टॉपर नंदिनी की ये कोई पहली सफलता नहीं हैं। इसके पहले 12वीं की परीक्षा में भी उन्होंने टॉप किया था। नंदिनी ने  मुरैना के विक्टर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की है। साल 2017 में नंदिनी ने 12वीं की परीक्षा में 94.5 फीसदी अंक प्राप्त किये थे।  वर्तमान में नंदिनी पीडब्ल्यूसी (प्राइस वाटरहाउस कूपर्स) से आर्टिकलशिप कर रही है। इसके पहले आईपीसीसी परीक्षा में उन्होंने एआईआर 31 वां रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदिनी ने कैसे की सीए एग्जाम की तैयारी

सीए फाइनल में नंदिनी को 800 में से 614 अंक मिले हैं। नंदिनी के मुताबिक, मॉक टेस्ट में उन्हें खराब अंक मिले थे, जिसकी वजह से वह हतोत्साहित हो गयीं थीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फैसला लिया कि भले ही मॉक टेस्ट खराब हुआ हो लेकिन फाइनल एग्जाम में वह अच्छा प्रदर्शन करके अंक कवर कर लेंगी।


भाई ने दिया नंदिनी का साथ

नंदिनी की सफलता के साथ ही परिवार की ख़ुशी उस समय बढ़ गयी जब नंदिनी के बड़े भाई सचिन अग्रवाल ने भी सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त की। दोनों ने एक साथ मिल कर परीक्षा की तैयारी की। नंदिनी बताती हैं कि उनके भाई ने उन्हें परीक्षा की तैयारी के दौरान बहुत मोटिवेट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed