फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Budget 2022 FM Nirmala Sitharaman Announces Women Centric Schemes Mission Shakti, Mission Vatsalya, Saksham Anganwadi and Poshan

नारी शक्ति का बजट 2022: दो लाख आंगनवाड़ी होंगी सक्षम, महिलाओं के लिए इन योजनाओं की हुई घोषणा

Tue, 01 Feb 2022 02:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Feb 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022 FM Nirmala Sitharaman Announces Women Centric Schemes Mission Shakti, Mission Vatsalya, Saksham Anganwadi and Poshan
बजट 2022 - फोटो : Twitter

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा आम बजट संसद में पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट में आम आदमी के विकास से जुड़ी कई योजनाओं को शामिल किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आयकर, रेलवे और कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर निर्मला सीतारमण ने कई योजनाओं की घोषणा की। वहीं वित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए अपने भाषण में उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। साथ ही पुरानी योजनाओं में भी सुधार किया गया है। नारी सशक्तिकरण और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष बल देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2 का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं बजट 2022 के भाषण में सीतारमण ने किन सरकारी महिला योजनाओं का जिक्र किया और क्या हैं इनके लाभ?

विज्ञापन


बजट में महिला योजनाएं

देश की महिलाओं को अधिक अधिक सशक्त बनाने लिए केंद्र सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य योजना और सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2 स्कीम की शुरुआत की है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। सीतारमन ने बताया कि पिछले साल सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2 स्कीम के लिए 20,105 करोड़ रुपये, मिशन वात्सल्य के लिए 900 करोड़ रुपये और मिशन शक्ति के लिए 3,109 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन


क्या है सक्षम आंगनवाड़ी योजना?

यह नई पीढ़ी की आंगनवाड़ी है, जिसमें पहले से अधिक प्रभावी ढांचा, श्रव्य-दृश्य विज्ञापन आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत दो लाख आंगनबाड़ियों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन वात्सल्य योजना क्या है?

बजट 2022 में मिशन वात्सल्य योजना को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बच्चों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। मिशन वात्सल्य को मजबूती देने के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण योजना मिलकर काम करेंगे।

पोषण 2 योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत शिशुओं का पोषण बढ़ाना, बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बच्चों के जन्म के समय होने वाले खर्च को सरकार द्वारा उठाने का काम होगा। पोषण योजना 2 और सक्षम आंगनवाड़ी योजना सरकार के ‘एकीकृत बाल विकास सेवा’ (आईसीडीएस) की जगह पर शुरू किया गया है। ध्यान दें कि आईसीडीएस स्कीम, आंगनवाड़ी सेवा, पोषण अभियान आदि को मिलाकर पोषण मिशन 2.0 शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed