फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   banshankari sells flowers for earning want to become doctor

बैंगलुरु की बनशंकरी फूल बेचकर चलाती हैं घर, बनना चाहती हैं डॉक्टर

Sat, 10 Jul 2021 09:12 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 10 Jul 2021 09:12 AM IST
सार

बनशंकरी फूल बेचकर पढ़ाई करती हैं ताकि वे आगे चलकर कुछ बड़ा कर सकें। गरीब होने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि बड़े ख्वाब नहीं देखे सकते हैं। बनशंकरी आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। 

विज्ञापन
banshankari sells flowers for earning want to become doctor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बैंगलुरु में रहने वालीं बनशंकरी डॉक्टर बनना चाहती हैं और फिलहाल वे फूल बेचकर अपना गुजारा कर रही हैं। बनशंकरी पिछले 5 वर्षों से सुबह 8 से दोपहर 5 बजे तक फूल बेचती हैं। बनशंकरी फूल बेचते समय भी जो थोड़ा बहुत समय मिलता है, उसमें पढ़ाई करती हैं। वे फिलहाल नहीं जानती हैं कि वे किस तरह से डॉक्टर बनेंगी लेकिन वे ख्वाब देखना नहीं छोड़ती हैं। जानिए बनशंकरी की कहानी। 

विज्ञापन

बनशंकरी को मिलेगा लेपटॉप

फिलहाल बनशंकरी अपने हिसाब से मोबाईल पर जो उन्हें समझ पढ़ता है, वे पढ़ाई करती हैं लेकिन जल्द वे अपनी पढ़ाई को आसानी से कर सकेंगी क्योंकि बीबीएम्पी चीफ कमिश्नर गौरव गुप्ता को उनके ख्वाब के बारे में पता चला है और वे उनकी सहायता करेंगे। उन्हें लैपटॉप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिक आमदनी नहीं होती

बनशंकरी के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे उसे पढ़ा सकें। बनशंकरी बहुत मेहनती हैं, वे परिवार चलाने में सहायता करने का प्रयास कर रही हैं। बनशंकरी पिछले लंबे समय से यह फूल बेचने का काम कर रही हैं लेकिन इससे उन्हें बहुत अधिक आमदनी नहीं हो पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करके भी करती हैं पढ़ाई

बनशंकरी जब दिन में फूल बेचकर जाती हैं तब वे एक से दो घंटे के लिए पढ़ाई करती हैं और घर काम में मां का हाथ बंटाकर वे फिर से फूल बेचने के लिए लौट आती हैं। त्योहारों पर उनके फूल अच्छे बिकते हैं। सामान्य दिनों में कई बार वे खाली बैठती हैं तो वे पढ़ाई ही किया करती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed