फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   badminton player malvika bansod defeat saina nehwal at indian open tournament

20 साल की मालविका ने किया कमाल, बैडमिंटन में साइना नेहवाल को हरा दिखाया शानदार खेल

Fri, 14 Jan 2022 03:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Jan 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
badminton player malvika bansod defeat saina nehwal at indian open tournament
मिथुन और मालविका - फोटो : सोशल मीडिया

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को हराकर मालविका ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। 20 साल की मालविका बनसोड इंडियन ओपन टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने साइना नेहवाल को महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में लगातार गेम में हरा दिया। बता दें कि इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल जहां वर्ल्ड रैकिंग में 25वें स्थान हैं। वहीं मालविका बोनसोड की रैकिंग 111वीं हैं। 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में मालविका ने कमाल का उलटफेर किया। 

विज्ञापन

badminton player malvika bansod defeat saina nehwal at indian open tournament
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। बैडमिंटन की उभरती हुई खिलाड़ी मालविका अभी मात्र 20 साल की हैं। इससे पहले वो अंडर 13 और अंडर 17 में स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2018 में मालविका वर्ल्ड  जूनियर बैडमिंटर टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम में सेलेक्ट हुई थीं। भारतीय टीम में चयन के बाद ही उन्होंने काठमांडू में साउथ एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप मैं जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

badminton player malvika bansod defeat saina nehwal at indian open tournament
पीवी सिंधु - फोटो : twitter@BAI_media

साइना नेहवाल को अपना आदर्श मानने वालीं मालविका पहली बार इसी खेल में साइना से मिलीं। साइना नेहवाल को अब तक भारतीय खिलाड़ियों में केवल दो ने शिकस्त दी है। मालविका दूसरी बार साइना को हराने वाली भारतीय बन चुकी हैं। इससे पहले साइऩा नेहवाल को पीवी सिंधू ने हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed