फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   avoid these mistakes by new moms after delivery to get back in shape

गर्भावस्था के बाद फिट होने के लिए नई मांओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Tue, 02 Mar 2021 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Mar 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
avoid these mistakes by new moms after delivery to get back in shape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गर्भावस्था की कठिन प्रक्रिया से गुजरने के बाद महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। ऐसे में डिलीवरी के तुरंत बाद से ही बढ़े हुए वजन की चिंता बहुत सारी नई माओं को परेशान कर देती है। वहीं सोशल मीडिया पर हीरोइनों को बहुत ही कम समय में वापस शेप में आया देख कई बार नई मांए कई सारी गलतियां करती हैं। जिसका दुष्प्रभाव शरीर पर पड़ता है। लेकिन गर्भावस्था के बाद वापस से शेप में आने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन

avoid these mistakes by new moms after delivery to get back in shape
शिशुओं की देखभाल - फोटो : Social Media
धैर्या ना खोएं
हीरोइनों को मात्र एक महीना में वजन कम किया देखकर उनके जैसे रूटीन को फॉलो करने की गलती ना करें। क्योंकि हर महिला का शरीर अलग होता है। बच्चे के जीवन में आने के साथ ही जीवन में बहुत सारे परिवर्तन हो जाते हैं। हो सकता हो आपको बच्चे की वजह से समय ही ना मिल पाता हो। ऐसे में धैर्य ना खोएं और सही एक्सरसाइज और नियम का पालन कर ही पुराने शेप में वापस आने की कोशिश करें। 

हां प्रसव के बाद शिशु को स्तनपान कराना होता है। ऐसे में सही खानपान की आदत जरूर आपके बाद में बढने वाले वजन से आपको बचा सकती है। हेल्दी और सेहतमंद खाना खाएं। अनावश्यक फैट को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश ना करें। क्योंकि ये बाद में इससे वजन कम करने में दिक्कत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय का सदुपयोग करें

बच्चे की वजह से समय नहीं मिल पाता तो उसके सोने के समय एक्सरसाइज करें। बच्चे की देखभाल में घर के किसी सदस्य की मदद लें। या फिर पति को उतनी देर के लिए बच्चे की जिम्मेदारी दें। जिससे कि आप कुछ समय खुद को दे सकें। इसके साथ ही अगर आपको जिम जाने का समय नहीं मिल रहा तो घर में ही वर्कआउट करना शुरू करें। शुरू के दस मिनट भी आप व्यायाम करेंगी तो धीरे-धीरे ये रूटीन में शामिल होता जाएगा और समय पर आपका वजन जरूर कम होगा। तो जीवन के इस बदलाव में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करने से ही महिलाएं वापस से पुराने शेप में लौट पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed