फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Asian Games 2023 Twin Sisters Vithya Ramraj And Nithya Ramraj Success Story in Hindi

Nitya-Vidya: रिक्शा चालक की जुड़वा बेटियों ने रचा इतिहास, एक साथ एशियाड में दौड़ीं; ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Mon, 02 Oct 2023 03:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

एशियाई खेलों में विद्या रामराज और नित्या रामराज ने भाग लिया है। विद्या और नित्या भारत की पहली जुड़वा बहनें हैं, जो एक साथ एशियाई खेलों में शामिल हुई हैं। नित्या बहन विद्या से एक मिनट बड़ी हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023 Twin Sisters Vithya Ramraj And Nithya Ramraj Success Story in Hindi
Asian Games 2023 - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अब तक कई भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस सूची में भारत की बेटियों का नाम भी शुमार है। देश की बेटियां अपने माता पिता के साथ ही भारत का मान भी एशियाड में बढ़ा रही हैं। इस दौरान एशियाई खेल 2023 में चर्चा दो जुड़वा बहनों की हो रही है। ये देश के इतिहास में पहली बार है, जब जुड़वा बहनों ने एक साथ एशियाई खेलों में प्रतिभाग किया है। दोनों ही बहनें देश का मान बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं इतिहास रचने वाली भारत की जुड़वा एथलीट बहनों के बारे में, जिनके संघर्ष की कहानी जान उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे और सपने साकार करने के लिए डटकर मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

विज्ञापन


कौन हैं एशियाई खेलों में शामिल जुड़वा बहनें


एशियाई खेलों में विद्या रामराज और नित्या रामराज ने भाग लिया है। विद्या और नित्या भारत की पहली जुड़वा बहनें हैं, जो एक साथ एशियाई खेलों में शामिल हुई हैं। नित्या बहन विद्या से एक मिनट बड़ी हैं।

विज्ञापन

 

जुड़वा बहनों का संघर्ष

 

नित्या और विद्या का जन्म कोयंबटूर में हुआ है। उनके पिता रामराज ऑटो रिक्शा चालक और मां मीना गृहणी हैं। कोयंबटूर की गलियों में ऑटो रिक्शा चलाने वाले रामराज ने अपनी बेटियों के सपने को साकार करने के लिए उनका हर कदम पर साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान विद्या ने वर्ष 2014 में दौड़ में पदक जीता लेकिन बतौर एथलीट करियर बनाना आसान नहीं था। कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि कोच नेहपाल सिंह राठौड़ की मदद से उन्हें नई राह मिली। दोनों ने कड़ी मेहनत की और 2021 में फेडरेशन कप में 400 मीटर की दौड़ जीतकर विद्या ने स्वर्ण पदक जीता।

विद्या की उपलब्धि

विद्या रामराज ने फेडरेशन कप 2021 में स्वर्ण पदक हासिल किया। ओपन नेशनल में डबल हासिल किया। खेल कोटे में उन्हें रेलवे में नौकरी मिल गई। पलक्कड़ डिवीजन के वरिष्ठ क्लर्क का पद मिला।


नित्या रामराज की उपलब्धि

नित्या रामराज का 400 मीटर फ्लैट रेस पसंदीदा है, लेकिन उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स को चुना। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित 400 मीटर क्वालिफाइंग सेट को भी उन्होंने पूरा किया लेकिन सूची में उनका नाम नहीं था। वर्तमान में नित्या चेन्नई में आयकर विभाग में नौकरी करती हैं और मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में चेन्नई में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed