फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Arjuna Award 2024 Winner Para Athlete Simran Sharma Life story And Achievements in hindi

Arjuna Award 2024: गाजियाबाद की बेटी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, जानिए सिमरन शर्मा के बारे में

Mon, 06 Jan 2025 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सिमरन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना है। आइए जानते हैं गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन शर्मा के जीवन और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन
Arjuna Award 2024 Winner Para Athlete Simran Sharma Life story And Achievements in hindi
अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित सिमरन शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

Arjuna Award 2024 Winner Simran Sharma Achievements: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का एलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी। मनु भाकर समेत चार खिलाड़ियों को देश के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 31 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों की सूची में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक एथलीट्स का नाम भी शामिल है। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले एथलीटों की सूची में एक नाम गाजियाबाद की बेटी का भी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सिमरन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना है। आइए जानते हैं गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन शर्मा के जीवन और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन


पैरा एथलीट सिमरन शर्मा का जीवन परिचय

सिमरन शर्मा का जन्म 9 नवंबर 1999 को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी में हुआ था। सिमरन जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं और समय से पूर्व जन्म लेने के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके पिता मनोज शर्मा ने सिमरन को खेल से परिचय कराया और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सिमरन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुक्मणि मोदी महिला इंटर कॉलेज, मोदीनगर से प्राप्त की और बाद में नई दिल्ली के साईं जेएलएन स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया। सिमर ने बताया कि एमएमवी स्कूल में पढ़ाई के दौरान टीचर से जो सबक मिले, वह हमेशा काम में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरन शर्मा का करियर

सिमरन ने कक्षा छह में ब्लाक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वह लगातार खेल प्रतियोगिताओं में सामान्य बालिकाओं के साथ दौड़ी और पहले नंबर पर रहीं। अपने खेल करियर की शुरुआत पैरा-एथलेटिक्स में की और शीघ्र ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 

सिमरन की उपबल्धि और पदक

पैरा एथलीट 2018 से सिमरन ने प्रतिभाग किया और प्रदेश के बाद प्रत्येक वर्ष नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। उन्होंने 2021 में दुबई में आयोजित चाइना ग्रां प्री और वर्ल्ड पैरा ग्रां प्री में भाग लिया। सिमरन 2021 में टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बनीं, हालांकि उन्हें वहां पदक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 2022 एशियाई पैरा गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीते। 

खेलो इंडिया 2023 में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मई 2024 में सिमरन ने कोबे, जापान में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 पेरिस पैरालंपिक में आई, जहां उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर टी12 फाइनल में कांस्य पदक जीता।


अर्जुन पुरस्कार

सिमरन शर्मा की इन उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के तहत अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed