{"_id":"6013bc6a95a97b073229c2cd","slug":"anshu-jamsenpa-mount-everest-climbing-the-world-first-indian-female-mountaineer-to-climb-everest-twice-in-the-same-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही जो एक ही सीजन में दो बार कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही जो एक ही सीजन में दो बार कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई
Sat, 30 Jan 2021 09:13 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
अंशु जामसेनपा
- फोटो : social media
कई लोग दुनिया में ऐसे हैं जो जिंदगी में एक बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना देखते हैं। लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं हो पाता है। वहीं अरूणाचल प्रदेश की रहने वाली 41 साल की अंशु जामसेनपा पांच बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं। अंशु एक ही सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली महिला पर्वतारोही भी हैं। अंशु को इस उपलब्धि के लिए इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
अंशु का जन्म अरूणाचल प्रदेश के दिरांग में हुआ। उनके पिता इंडो तिब्बत बॅार्डर पर पुलिस ऑफिसर हैं और मां नर्स हैं। अंशु दो बच्चों की मां भी हैं। अंशु ने 2009 में माउंटेनियरिंग की शुरुआत की। अरूणाचल माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लोगों ने अंशु की प्रतिभा देखकर उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अंशु कहती हैं कि एक बार जब उन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई की शुरुआत की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे कहती हैं कि पहली बार एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वे ईश्वर के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X