फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Ananda Left Behind 1 Crore Job To Transform Barren Land Near Chandigarh into Lush Green Forest

Ananda: कौन हैं आनंदा जिन्होंने एक करोड़ की नौकरी छोड़कर चंडीगढ़ की बंजर जमीन को किया हरा-भरा

Sun, 02 Mar 2025 05:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 05:59 PM IST
सार

आनंदा ने एक करोड़ की नौकरी छोड़कर लगभग 12 साल पहले प्रकृति के करीब जाने का फैसला किया। शहर की भागदौड़ से दूर, उन्होंने अपने परिवार के साथ एक ऐसा जीवन चुना जो पर्यावरण के अनुकूल हो और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे।

विज्ञापन
Ananda Left Behind 1 Crore Job To Transform Barren Land Near Chandigarh into Lush Green Forest
आनंदा - फोटो : Instagram

विस्तार

मुंबई की तेज-तर्रार जिंदगी और अच्छे पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर एक महिला ने प्रकृति को संवारने का जिम्मा उठाया। इस महिला ने एक करोड़ की नौकरी छोड़कर चंडीगड़ के पास एक बंजर जमीन को हरा भरा जंगल बना दिया। उनके इस सफर ने न केवल पर्यावरण को संवारने का काम किया, बल्कि एक आत्मनिर्भर जीवनशैली की मिसाल भी पेश की। ये महिला उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो शहरी जीवन की तेजी और प्रदूषण से तंग आकर एक शांत और प्राकृतिक जीवन जीना चाहते हैं। इस महिला का नाम है आनंदा। आइए जानते हैं कौन हैं आनंदा और प्रकृति के लिए उनके योगदान के बारे में।

विज्ञापन


मुंबई में नौकरी छोड़ चंडीगढ़ में खेती और पौधारोपण कर रहीं आनंदा

आनंदा ने एक करोड़ की नौकरी छोड़कर लगभग 12 साल पहले प्रकृति के करीब जाने का फैसला किया। शहर की भागदौड़ से दूर, उन्होंने अपने परिवार के साथ एक ऐसा जीवन चुना जो पर्यावरण के अनुकूल हो और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे। चंडीगढ़ के पास आनंदा की जमीन थी, जिसपर उन्होंने 5,000 से अधिक पेड़ लगाए और 150 से अधिक तरह की फसलें उगाईं। उनके इस प्रयास से बंजर ज़मीन एक हरे-भरे जंगल में तब्दील हो गई, जो आज कई पक्षियों और जीवों का घर बन चुकी है।
विज्ञापन


प्राकृतिक संसाधनों से बना है घर 

प्रकृति के करीब रहने वाली आनंदा ने घर भी खास तरीके से बनवाया है। उनका घर पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों से बना हुआ है। इसे राम्ड अर्थ, पत्थर और चूने से बनाया गया है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल बना हुआ है। इस घर में आधुनिक सुविधाओं की जगह प्राकृतिक तरीके अपनाए गए हैं, जिससे कम से कम संसाधनों का उपयोग कर एक आरामदायक जीवन जिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंदा का मानना है कि असली संपत्ति पैसे या भौतिक सुख-सुविधाएं नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और ताजा भोजन है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर भी खुशहाल और संतोषजनक जीवन जिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed