फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Ambikapur ankita win gold medal National Basketball Championship

अंडा बेचने वाले की बेटी ने नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जानिए अंकिता गुप्ता की कहानी

Mon, 21 Aug 2023 06:04 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Ambikapur ankita win gold medal National Basketball Championship
अंडा बेचने वाले की बेटी ने किया कमाल - फोटो : Social Media

success story: काबिलियत अच्छे बुरे दिन की मोहताज नहीं होती। काबिल इंसान विपरीत स्थितियों में भी सफलता की राह बना लेता है। क्योंकि वो कहते हैं न हौंसले बुलंद हो, तो उड़ान भरने से आपको कोई नहीं रोक सकता। ठीक ऐसी ही अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के गांधीनगर में रहने वाली अंकिता की कहानी है। अंकिता के हौसलों की कहानी ने न केवल उसके माता-पिता बल्कि प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है। अंकिता के पिता नरेश गुप्ता अंडे बेचने का काम करते हैं। परिवार चलाने के लिए अंडे बेचना ही उनके गुजारे का साधन है। खास बात ये है कि, नरेश गुप्ता ने अपनी सबसे छोटी बेटी यानी अंकिता के नाम से अपनी खुद की अंडे की दुकान खोली है। ऐसे में अंकिता का 'नेशनल सब जूनियर बास्केटबॉल' प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करना कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने के समान है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, अंकिता महज 13 साल की है। इतनी कम उम्र में माता-पिता का नाम रोशन करने वाली अंकिता के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

प्रदेश का नाम किया रोशन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता की मेहनत और लगन को देखते हुए कोच राजेश प्रताप सिंह और राजेश्वर राव ने उनकी मदद की और उन्हें टैलेंट सर्च प्रोग्राम में शामिल किया है। इसके बाद अब अंकिता दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में मुफ्त प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई भी कर रही है। यह अंकिता की मेहनत का फल है, जो आज वह पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रही हैं। बात उनके मेडल की कहानी की करें तो, तमिलनाडु में राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 

वहां छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिष्ठान अम्बिकापुर की खिलाड़ी अंकिता गुप्ता ने किया, जिन्होंने टीम का प्रतिनिधित्व किया। चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करके। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। छत्तीसगढ़ की टीम ने मेजबान राज्य की टीम को दो प्वाइंट से मात देने में सफलता प्राप्त की है, जिससे वे गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से पसंद हैं बास्केटबॉल 

जानकारी के अनुसार, अंकिता गुप्ता ने बचपन से ही बास्केटबॉल को पसंद किया है और उनकी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की। अंकिता के पिता नरेश गुप्ता एक अंडा ठेला चलाते हैं, ऐसे में अपने पिता का नाम रोशन करके अंकिता ने समाज में एक बड़ी मिसाल कायम की है। आखिर हो भी क्यों न क्योंकि, जिनके सपनों में जान होती है, अक्सर उनके रास्तों में मंजिल की दिशा झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed