फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   82 years old kiran bai viral fitness video became inspiration

चेन्नई की 82 वर्षीय दादी के वर्कआउट वीडियो देख अचंभित हो रहे लोग

Sun, 20 Jun 2021 12:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 20 Jun 2021 12:58 PM IST
सार

किरण बाई को कसरत करते हुए लगभग एक वर्ष हो चुका है और अब वे इसे हर रोज करती हैं क्योंकि उन्हें इससे कई सारे फायदे मिल रहे हैं। किरण बाई ने पिछले लॉकडाउन में आसान कसरतों से शुरुआत की थी और वे अब कठिन कसरतें भी कर लेती हैं। 

विज्ञापन
82 years old kiran bai viral fitness video became inspiration
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चेन्नई की 82 साल की किरण बाई का सोशल मीडिया पर एक वीडिया को खूब चल रहा है जिसमें वे भारी वर्कआउट करती हुई देखाई दे रही हैं। इस उम्र में जहां लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, वहीं वे फिटनेस के लिए अलग ही गोल्स सेट कर रही हैं। वे वेट लिफ्टिंग और स्क्वेट्स जैसी कसरतें लेती हैं। इस उम्र में इस तरह से कसरत करके वे कई लोगों के लिए आदर्श बन चुकी हैं। वे नियमित रूप से कसरत करती हैं जिस वजह से उन्हें कोई तकलीफ भी नहीं है। कसरत करना उन्हें उनके पोते ने सिखाया है। आइए जानते हैं किरण बाई की कहानी। 

विज्ञापन

मानसिक रूप से टूट चुकी थीं
किरण बाई जब 76 वर्ष की हुआ करती थीं तो वे एकबार गिर गई थीं जिस वजह से उन्हें बिस्तर पर रहना पड़ा। यह वह समय था जब वे मानसिक रूप से टूटने लगी थीं। फिर उन्होंंने कसरत करने के विषय में सोचा और धीरे-धीरे फिटनेस को लेकर उनका जज्बा बढ़ता ही गया और वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होती गईं। 

विज्ञापन

पोते ने दिया हौसला
किरण बाई को बचपन से ही खेलने-कूदने का बहुत शौक था। शादी के बाद भी वे दिनभर काम ही करती रहती थीं। जब वे गिर पड़ीं तो उनके लिए बेड पर रहना बहुत मुश्किल हो रहा था, ऐसे में उनके पोते ने उन्हें बहुत हौसला दिया। चिराग एक जिम ट्रेनर हैं जो कि उन्हें साथ एक्सरसाइज करवाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी में करती हैं कसरत
किरण बाई ने सारी कसरतें साड़ी में ही की है और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई है। शुरुआत उन्होंने छोटी- मोटी कसरतों से ही करी थी लेकिन अब वे कई सारी कसरतें करने के साथ ही लंबे समय तक थकती भी नहीं हैं। वे कसरत करने से खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed