फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   7 year old Avani Yadav wins 7 gold medals in Asian Swimming Championship 2025 know Biography and Achievements

पानी की शेरनी: सिर्फ 7 साल की है ये लड़की, थाईलैंड में तैरकर ले आई 7 गोल्ड मेडल

Thu, 24 Jul 2025 02:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Jul 2025 02:12 PM IST
सार

Asian Swimming Championship 2025: सात साल की अवनी यादव महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। उनको तैराकी, ड्राइंग और डांस का शौक हो है। अवनी ने महज चार साल की उम्र में स्विमिंग की शुरुआत की थी। उनके कोच स्वप्निल कुलकर्णी हैं जो कि पूर्व राष्ट्रीय तैराक हैं। 

विज्ञापन
7 year old Avani Yadav wins 7 gold medals in Asian Swimming Championship 2025 know Biography and Achievements
अवनी यादव - फोटो : Instagram

विस्तार

Asian Swimming Championship 2025: भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसा ही कमाल कर दिखाया है पुणे की 7 वर्षीय अवनी यादव ने, जिन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशियन स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 में 7 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया है। छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर अवनी ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ खेल का जश्न नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल भी है। अवनी यादव की यह जीत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने बताया कि सपने छोटे-बड़े नहीं होते, हौसले ऊंचे होने चाहिए।

विज्ञापन



कौन हैं अवनी यादव? 

सात साल की अवनी यादव महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। उनको तैराकी, ड्राइंग और डांस का शौक हो है। अवनी ने महज चार साल की उम्र में स्विमिंग की शुरुआत की थी। उनके कोच स्वप्निल कुलकर्णी हैं जो कि पूर्व राष्ट्रीय तैराक हैं। 
विज्ञापन


पानी से था प्यार तो बढ़ा तैराकी का शौक

अवनी को बचपन से ही पानी से प्यार था। उनके माता-पिता ने उनकी रुचि को पहचान कर उन्हें स्विमिंग क्लास में भर्ती कराया। कुछ ही महीनों में उन्होंने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतना शुरू कर दिया और आज वह एशियन लेवल पर भारत का गौरव बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवनी यादव की उपलब्धियां 

अवनी ने बेस्ट स्वीमर ऑफ द चैंपियनशिप अवार्ड जीता है। थाईलैंड में आयोजित एशियन ओपन स्कूल्स स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 में 7 गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने अलग-अलग तैराकी श्रेणियों जैसे फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक आदि में मेडल जीता। साथ ही इंडिविजुअल मेडल रेस में कांटे की टक्कर देते हुए एक सिल्वर मेडल जीता। वह भारत की सबसे युवा एथलीट हैं, जिन्होंने एक इंटरनेशनल इवेंट में इतने मेडल जीते। 18 देशों के बीच अवनी ने भारत का परचम लहराया और Most Outstanding Athlete (Girls Foreign Category) का सम्मान भी जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed