फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   68 years old woman won marathon for husbands treatment

68 साल की महिला ने मैराथन जीतकर कराया था पति का इलाज 

Fri, 25 Jun 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 25 Jun 2021 08:59 AM IST
सार

जिस उम्र में महिलाएं पैर और घुटनों के दर्द से परेशान रहती हैं, उस उम्र में ही लता भगवान करे नामक 68 वर्षीय महिला ने मैराथन रेस जीत ली। ये रेस वे अपने पति का इलाज करवाने के लिए दौड़ गई थीं। 

विज्ञापन
68 years old woman won marathon for husbands treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लता भगवान करे आज पूरे देश में मैराथन रनर के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उम्र 68 साल है और वे महाराष्ट्र के बारामती जिले के एक गांव में रहती हैं। आज से कुछ सालों पहले तक उन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन 2014 में जब उन्होंने मैराथन रेस में हिस्सा लिया और जीत हासिल की, तब से उन्हें सब जानने लगे हैं। उनपर एक मराठी फिल्म भी बन चुकी है। आइए जानते हैं लता भगवान करे से जुड़ी अन्य बातें। 

विज्ञापन

बेटे की आय अधिक नहीं है
लता के पति बारामती जिले में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे और वे लोगों के खेतों में काम किया करती थीं। उनके चार बच्चे हैं, जिनकी वे शादी करवा चुकी हैं। उनका एक ही बेटा है, जिसकी बहुत अधिक आय नहींं है। 

विज्ञापन

करवाना थी एमआरआई
2014 में लता के पति भगवान की अचानक से तबीयत बहुत बिगड़ गई, जिसके लिए डॉक्टर ने एमआरआई करवाने को कहा। एमआरआई में पांच हजार का खर्च आने वाला था जो कि उनके पास नहीं थे। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किस तरह पति का इलाज करवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे पैर जीत गईं रेस
जब उन्हें पता चला कि बारामती में मैराथन होने वाली है और जीतने वाले को 5,000 रुपए का इनाम मिलेगा। उस समय लता को गांव के बच्चों और कई सारे लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। जब दौड़ शुरू हुई, तो कुछ देर बाद लता की चप्पलें टूट गईं, उसके बाद भी वे नंगे पैर ही बस भागती गईं और आखिर में रेस जीत ली। इनाम के रूप में मिली राशि से उन्होंने पता की जांच करवाई। 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed