117 साल की सबसे बुजुर्ग आयकरदाता, गिरिजा बाई बनीं ईमानदारी की नई मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सागर जिले में 117 साल की एक बुजुर्ग महिला गिरिजा बाई सबसे वृद्ध और ईमानदार आयकरदाता मानी गई हैं। उनको मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ आयकर रीजन की के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त की ओर से आयकर स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया।
लिखित दस्तावेजों पैन कार्ड पर दर्ज जानकारी के मुताबिक गिरिजा बाई तिवारी की उम्र 117 साल है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में इतनी उम्र का कोई और करदाता है या नहीं, ये पता लगाया जा रहा है। ताकि गिरिजा बाई को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम भेजा जाएगा। गिरिजा बाई का नाम सबसे ज्यादा उम्र की आयकर दाता के रूप में भेजने का प्रस्ताव दिया जाएगा। इसके लिए उनकी उम्र से जुड़े अन्य जानकारी को जुटाया जा रहा है।
गिरिजा बाई की आय का जरिया पेंशन है। वो पति सिद्धनाथ तिवारी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन और उस पर मिलने वाले ब्याज से हो रही आय पर करीब 12 सालों से हर साल नियमित रूप से आयकर जमा कर रही हैं। उनके पति स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे। गिरिजा बाई ने देश के विकास में योगदान के लिए दिए जाने वाले कर को बचाने की लोगों की सलाह को ठुकरा दिया था और नियमित रूप से कर जमा किया।

कमेंट
कमेंट X