{"_id":"6135d1d58ebc3e885f25b895","slug":"11-representation-of-women-on-the-bench-of-the-supreme-court-said-cji-justice-ramana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के इतिहास में पहली बार: सर्वोच्च न्यायालय में पहली बार सबसे अधिक महिला जजों की संख्या","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
देश के इतिहास में पहली बार: सर्वोच्च न्यायालय में पहली बार सबसे अधिक महिला जजों की संख्या
Mon, 06 Sep 2021 02:02 PM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
देश में बढ़ेगी महिला जजों की संख्या (सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
देश के तमाम अदालतों में महिला जजों की संख्या में कमी कई बार चर्चा का विषय रह चुकी है, हालांकि अब इस दिशा में अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट(एनवी) रमना ने देश की तमाम अदालतों में महिला न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया है। न्यायमूर्ति एनवी रमना ने हाल ही में कहा कि लगातार देखा जा रहा है कि बहुत कम महिलाओं को शीर्ष पर प्रतिनिधित्व मिलता है। जिन्हें मिल पाता है उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए कम से कम 50 फीसदी प्रतिनिधित्व की उम्मीद की जानी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 11 फीसदी के करीब है, हमें इसे बढ़ाने पर जोर देना होगा।
सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा हाल ही में उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए सीजेआई ने जोर देकर कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 34 जजों में चार महिला न्यायाधीश शामिल हैं। जस्टिस इंदिरा बनर्जी, हेमा कोहली, बीवी नागरत्ना और बेला एम त्रिवेदी चार महिला न्यायाधीश हैं। इतना ही नहीं इतिहास में ऐसा पहली बार है कि जजों की बेंच में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

सुप्रीम कोर्ट में तीन और महिला जजों को दिलाई गई शपथ
- फोटो : ANI
2027 में मिल सकती हैं देश को पहली महिला सीजेआई
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के अलावा, 31 अगस्त को तीन अन्य महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, जिससे बाद अब शीर्ष अदालत में नियुक्त महिला न्यायाधीशों की कुल संख्या 11 फीसदी हो गई। न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में देश की पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों में 677 मौजूदा जजों में से महिलाओं की संख्या 81 हैं।

कमेंट
कमेंट X