{"_id":"bfb3ec38-d7f6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"scandal-of-the-facebook-pages-rating-sexual-performance-of-teenagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! फेसबुक बता रहा है कितने सेक्सी हैं आप"}
सावधान! फेसबुक बता रहा है कितने सेक्सी हैं आप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट जहां लोगों को बहुत सोशल बना रहा है वहीं इसके कई खतरनाक पहलू भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर ऐसे कई पेज मौजूद हैं जो लोगों की सेक्स परफॉर्मेंस की रेटिंग कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस सेक्स रेटिंग में किशोर-किशोरी भी शामिल है।
हाल ही में इंग्ल्लैंड की एक 12 साल की बच्ची और इंग्लैंड पूर्व रग्बी स्टार का 15 वर्षीय बेटा सेक्स परफॉर्मेंस रेटिंग का शिकार हुए हैं।
फेसबुक पर हुए इस कारनामे की हर ओर चर्चा है और इसकी निंदा भी की जा रही है।
दरअसल, पिछले सप्ताह ही 100 से ज्यादा ऐसे पेज क्रिएट किए गए जहां सेक्स परफॉर्मेंस रेटिंग दी जा सकती है। इधर लोगों की लगातार आलोचना से फेसबुक अधिकारी ऐसे पेजों को लगातार हटा रहे हैं लेकिन फिर इसमें वे पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, कंपनी नए समूहों को नए पेज किएट करने से रोक पाने में भी नाकामयाब हो रही है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 'द मेल' को इंग्लैंड की एक 12 साल की बच्ची का ऐसा ही पेज मिला जिसमें बच्ची में बारे में गलत बातें लिखी हुई थी।
विज्ञापन
कमेंट में लिखा था कि, 'बेशक ये बच्ची 12 साल की हो लेकिन अगर इसे थोड़ी सी व्हाइट लाइटनिंग (अल्कोहल) दे दी जाए तो ये किसी के लिए कुछ भी कर सकती है।
चाइल्ड प्रोटेक्शन ग्रुप ने फेसबुस से गुजारिश की है कि वे इस तरह के पेजों को जहां तक संभव हो सके हटाते रहें। बच्चों के लिए ये अच्छा नहीं है।
चाइल्ड लाइन के संस्थापक और बच्चों के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए नेशनल सोसाइटी की ट्रस्टी एस्थर रैंटजेन का कहना है कि, 'बच्चों के लिए इस तरह अश्लील और सेक्सुअल कमेंट बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।'
वे आगे कहती हैं कि, सोशल नेटवर्किंग साइट्स को अगर बच्चे ठीक से इस्तेमाल ना करें तो भविष्य में इसके बहुत खतरे बढ़ सकते हैं।
पूर्व रग्बी स्टार के बेटे के लिए लिखा गया था कि, 'इसे तो कोई भी लड़की मिल सकती है क्योंकि इसके पिता रग्बी प्लेयर हैं। ये किसी भी मौके पर अपने सिक्स पैक दिखा सकता है।'
12 साल की बच्ची की पोस्ट को सबसे पहले उसकी टीचर ने देखा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। टीचर के मुताबिक, 'मुझे उस वक्त पुलिस का रवैया बहुत बुरा लगा, जब मैंने पुलिस को फोन किया और पुलिस का कहना था कि इंटरनेट पर ऐसा ही होता है। 'हालांकि बाद में पुलिस ने फोन करके बताया कि वो पेज ब्लॉक करवा दिया गया है।'
विल्टशायर की पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि और बच्चों के लिए इंटरनेट पर ऐसा कुछ ना लिखा हो।
लॉ फर्म कार्टर में काम करने वाली प्राइवेसी स्पेशलिस्ट इसाबेल मार्टोरैल का कहना है कि, 'यह पहले से ही कानून में सुनिश्चित है कि किसी की सेक्स लाइफ और इससे संबंधित बातें बेहद निजी मामले हैं।'
वे आगे कहती हैं कि, 'अगर फेसबुक जैसी किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ऐसा होता है तो ये कानूनी मामला है।
हालांकि वे ये भी कहती हैं कि 'बेशक कमेंट मजाक में किए गए हैं या फिर फर्जी हो, लेकिन इस मामले में फेसबुक कंपनी को इसका सामना करना पड़ सकता है।'
इधर अपनी सफाई में फेसबुक ने दावा किया है कि, 'उन्हें अभी तक इस मामले में सिर्फ एक ही शिकायत आई है और उसके लिए उन्होंने उस पेज को डिलीट भी कर दिया है।'
उनका ये भी कहना है कि 'फेसबुक पर हैरेसमैंट की कोई जगह नहीं है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों का एक ग्रुप ऐसा है जो इस तरह की हरकतें कर रहा है। लेकिन जल्द ही हम उन्हें ऑफलाइन कर देंगे।'
फेसबुक की मानें तो, 'हमने लोगों को एक ऐसा टूल उपलब्ध करवाया है जिससे आप आसानी से लोगों को और रिपोर्ट को ब्लॉक कर सकते हैं। आप आसानी से गलत चीजों को हटा सकते हैं।'