फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ROB building inaugurated at Labour colony gate

लेबर कालोनी फाटक पर आरओबी निर्माण का शिलान्यास

Thu, 06 Oct 2016 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 06 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ROB building inaugurated at Labour colony gate
लेबर कालोनी फाटक पर आरओबी निर्माण का शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala
सुहागनगरी में लेबर कालोनी फाटक पर आरओबी निर्माण का नगर विधायक ने शिलान्यास कर विधिवत शुभांरभ किया। आरओबी निर्माण के शिलान्यास पर क्षेत्रीय महिलाओं ने मंगल गीत गाए,। भाजपाइयों ने उपलब्धि पर हर्ष जताया।
विज्ञापन

लाइनपार के क्षेत्र लेबर कालोनी फाटक नं. 63 सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। लाइनपार क्षेत्र में निवास करने वाली हजारों लोगों को फाटक पर प्रतिदिन घंटों इंतजार करना पड़ता है। नगर विधायक मनीष असीजा लेबर कालोनी फाटक पर आरओबी (रेल ऊपर गामी सेतु) निर्माण के लिए कई बार रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव सहित उच्च अफसरों से मिलकर पुल निर्माण की मांग उठाई। लगातार प्रयास के चलते केंद्र और प्रदेश सरकार 50-50 प्रतिशत धनराशि देने की स्वीकृति दी। आरओबी निर्माण के लिए 10 मई को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी। राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग कराने के साथ डिजाइन भी तैयार कराई गई।  गत दिनों नगर विधायक ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम सक्सेना से मिलकर जल्द कार्य प्रारंभ कराने को कहा था। अब स्पेस टेक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। गुरुवार को शिलान्यास के साथ मशीनों ने कार्य प्रारंभ कर दिया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि लाइनपार क्षेत्र की जनता के लिए कभी न भूलने वाली सौगात पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, मनोज सिन्हा ने दी है, जो नगर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, राजेंद्र बौहरे, सुनील शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, सत्यवीर गुप्ता, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, रामनरेश कटारा, श्याम सिंह यादव, केशव देव, मुरारीलाल राठौर, प्रकाश भारद्वाज,  केके गांधी, प्रेमचंद्र शंखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed