फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of Main Examination of Assistant Conservator of Forest and Regional Forest Officer Services released

UPPSC : सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

Fri, 04 Nov 2022 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

आयोग की ओर से सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी के लिए 2021 में आवेदन लिया गया था। इसके लिए मुख्य परीक्षा 3 से 20 अप्रैल के बीच प्रयागराज में बनाए गए केंद्रों पर संपन्न हुई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को आयोग की ओर से घोषित किया गया।

विज्ञापन
Result of Main Examination of Assistant Conservator of Forest and Regional Forest Officer Services released
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सहायक वन सरंक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सहायक वन संरक्षक के एक और क्षेत्रीय वन अधिकारी के 15 पदों के लिए कुल 91 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। साक्षात्कार के लिए सहायक वन सरंक्षक में तीन और क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर 46 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 

विज्ञापन



आयोग की ओर से सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी के लिए 2021 में आवेदन लिया गया था। इसके लिए मुख्य परीक्षा 3 से 20 अप्रैल के बीच प्रयागराज में बनाए गए केंद्रों पर संपन्न हुई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को आयोग की ओर से घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब साक्षात्कार में शामिल होंगे। परीक्षा परिणाम आयोग के सूचनापट्ट और आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक इत्यादि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के उपरांत दी जाएगी। प्रश्नगत परिणाम में सफल घोषित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के संबंध में अलग से सूचना दी जाएगी। 

विज्ञापन

एसएससी: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी 
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा 2022 की कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा 21 अक्तूबर को विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी शुक्रवार को जारी कर दी गई है। यदि किसी प्रश्न पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है तो 4 नवंबर से सात नवंबर के बीच सौ रुपये प्रति प्रश्न ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी का प्रिंट अपने पास रख लें। यह उत्तरकुंजी सात नवंबर सायं चार बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed