फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram Sutar will narrate the story of Lord Ram through wall paintings

उपलब्धि: नोएडा के इस मूर्तिकार के भित्ति चित्र अयोध्या में सुनाएंगे भगवान राम की गाथा, बनाने में लगेगा एक साल

Thu, 01 Feb 2024 08:10 AM IST
विजय पुंडीर सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Feb 2024 08:10 AM IST
सार

राम की गाथा कहने वाले 100 भित्ति चित्रों को बनाने में करीब एक साल का वक्त लगेगा। इनमें से प्रत्येक चित्र के फ्रेम का आकार 7.5 फीट लंबा और 5 फुट चौड़ा होगा। सबसे पहले मिट्टी के प्रयोग से चित्र उकेरे जाएंगे।

विज्ञापन
Ram Sutar will narrate the story of Lord Ram through wall paintings
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्म भूषण मूर्तिकार राम सुतार भित्ति चित्रों के माध्यम से भगवान राम की गाथा सुनाएंगे। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की दीवारों पर लगाए जाने वाले भित्ति चित्रों के माध्यम से भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की कथा उकेरी जाएंगीं। इन्हें सिलसिलेवार ढंग से देखने पर रामायण की पूरी छवि दिखेगी।

विज्ञापन


इसके लिए रामसुतार नोएडा में 100 भित्ति चित्र बनाएंगे। इसमें राम के जन्म से लेकर, माताओं की गोद में खेलने, बाल्यकाल में आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने, विश्वामिश्र आश्रम में राक्षसों का वध करने, कैकेयी के वरदान मांगने और राम के वनगमन जैसी कहानियों को कलाकारी से जीवंत किया जाएगा। वनगमन के दौरान सीता हरण, सीता को ढूंढने, बाली और सुग्रीव से मिलने, विभिषण का राम से मिलन, समुद्र पर पुल बनाने, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के दौरान पर्वत उठाने, राम-रावण युद्ध आदि को इन भित्ति चित्रों के माध्यम से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


राम की गाथा कहने वाले 100 भित्ति चित्रों को बनाने में करीब एक साल का वक्त लगेगा। इनमें से प्रत्येक चित्र के फ्रेम का आकार 7.5 फीट लंबा और 5 फुट चौड़ा होगा। सबसे पहले मिट्टी के प्रयोग से चित्र उकेरे जाएंगे। आधार तैयार होने के बाद इसके सांचे को फाइबर में बदला जाएगा। फाइबर में बदलने के बाद इसे मोम के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। फिर कांसे से ढलाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट से चल रही बातचीत
राम सुतार ने बताया कि इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट से बातचीत चल रही है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। ट्रस्ट की ओर से प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी ड्राइंग दी जाएगी। ड्राइंग में राम के जीवन से जुड़ी बातें होंगी। इसी के आधार पर इन भित्ति चित्रों को आकार दिया जाएगा। इससे पहले ट्रस्ट की ओर से रामसुतार को जटायु की मूर्ति बनाने का ऑर्डर मिला था, जिसका अनावरण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed