{"_id":"658cfc9b8ba85dde06014486","slug":"nainital-weather-forecast-update-cold-in-the-morning-and-evening-in-uttarakhand-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड, ठिठुरे लोग, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड, ठिठुरे लोग, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम
Thu, 28 Dec 2023 10:25 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:25 AM IST
सार
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। पहाड़ी समेत कई जिलों में कोहरा छाया हुआ हैं।
विज्ञापन
छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में सुबह और शाम के वक्त ठंड का सितम जारी है और कहीं-कहीं कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में सुबह-शाम ठंड हवाएं चल रही हैं। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 30 और 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज नैनीताल, रामनगर, पिथौरागढ़, में धूप खिली है, बाजपुर, रुद्रपुर और काशीपुर में घना कोहरा छाया हुआ हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करने पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
इधर, दिन में तेज धूप के कारण बुधवार को हल्द्वानी में पंखे चलते नजर आए। पहाड़ में पाले के कारण वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.5, न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने और लगातार मौसम साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप है। हालांकि रुद्रपुर आदि क्षेत्रों में मध्यम कोहरा है। उधर, नैनीताल में बुधवार सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे बाद धुंध और बादल छा गए।