फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या राम मंदिर Live : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में रमी संगमनगरी, पीवीआर में किया गया भजन कीर्तन

Mon, 22 Jan 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। मंदिरों के साथ ही घरों को झालर और फूलों से सजाया गया। शहर के सभी चौराहे रोशनी से सराबोर हो गए हैं। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पीवीआर मॉल में भजन कीर्तन किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण एईडी पर दिखाया गया। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Utsav of Ramlala News Today Updates
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में सजी अयोध्या राम मंदिर की झांकी। - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के नवविग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरी संगमनगरी राममय हो गई है। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी मंदिर समेत मनकामेश्वर मंदिर, हनुमत निकेतन सिविल लाइंस आदि मंदिरों में सुबह से ही सुंदरकांड, रामायण और रामनाम जप का आयोजन किया गया है। कई संस्थाओं की ओर से सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। हाथ में राम ध्वज लेकर रामभक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए पूरे इलाके में भ्रमण किया। सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग पर स्थित पीवीआर मॉल में भी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। 













कालिंदीपुरम में मंगल विहार में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। परिसर में स्थित देवधाम मंदिर को फूलों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसी तरह मौसम विहार में नंदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी आज की गई। इसका कार्यक्रम कई दिनों से चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाईकोर्ट स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है।

Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Utsav of Ramlala News Today Updates
पीवीआर में चल रहा भजन कीर्तन। - फोटो : अमर उजाला।

सजाए गए हैं सभी चौराहे

सिविल लाइंस, कटरा, ममफोर्डगंज, तेलियरगंज, बालसन चौराहा, भरद्वाज आश्रम, बैंक रोड, विश्वविद्यालय रोड, म्योहाल, धूमनगंज, राजरूपपुर, सुलेमसराय, हिम्मतगंज, बेनीगंज, जॉनसेनगंज, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, जीरोरोड, कीडगंज, खुल्दाबाद, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, बाईकाबाग, रामबाग आदि मोहल्लों क गुब्बारे और झालरों से सजाया गया है। शहर के सभी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। 








इसी तरह ग्रामीण अंचलों में भी सुबह शोभायात्रा निकाली गई। गंगापार से श्रृंगवेरपुर धाम, फूलपुर, हंडिया, बरौत. सोरांव, होलागढ़ सहित यमुनापार के नैनी, शंकरगढ़, लालापुर, सिकंदरा आदि इलाकों में जयश्रीराम के उद्घोष के साथ यात्रा निकाली गई। भगवान राम की आरती से शुरू हुई यात्रा ने पूरे इलाके में भ्रमण किया। 

Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Utsav of Ramlala News Today Updates
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुंदर कांड का पाठ करते छात्र और अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला।

माघ मेले में कल्पवासियों और साधु संतों में भारी उत्साह

माघ मेले में कल्पवासियों और साधुसंतों ने प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशेष भजन और कीर्तन का आयोजन किया। कई शिविरों में सुबह शोभायात्रा निकाली गई। श्री बड़े हनुमान मंदिर में एक सप्ताह पहले ही सुंदरकांड चल रहा है। दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। संगम तट पर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। मंदिर को आकर्षक झालरों और सुगंधित फूलों से सजाया गया है। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय से बच्चों और आचार्यों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Utsav of Ramlala News Today Updates
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में सजी अयोध्या राम मंदिर की झांकी। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। यहां पर अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का भव्य मॉडल भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Pran Pratistha Utsav of Ramlala News Today Updates
सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में जुटे भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के प्रत्येक चौराहे और मुहल्ले में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed