पवित्र नगरी अयोध्या अपने भगवान के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां भव्य तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। उद्घाटन समारोह के अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए हैं और अगले सात दिनों तक 22 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अनुष्ठानों का सात दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है। आइये नजर डालते हैं इन सभी कार्यक्रमों के बारे में..
रामलला: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान, शोभा यात्रा से लेकर दिव्य स्नान तक, जानें 22 जनवरी तक क्या-क्या होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:49 PM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। पहले दिन 16 जनवरी को प्रायश्चित पूजा, दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गोदान जैसे अनुष्ठानो का कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन