Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी को हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जारी हैं। समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है। इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर राम लला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज हस्तियों के शामिल होने के कारण यहां प्रोटोकॉल लागू होगा। इस दिन अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी। ठहरने के लिए होटलों और भोजनालयों में भी काफी भीड़ हो सकती है। ऐसे में अगर आप 22 जनवरी को अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सवाल ये है कि 22 जनवरी को नहीं तो अयोध्या कब जाएं? इस लेख में जानिए अयोध्या जाने का सही समय और सही तरीका।
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी नहीं, जानिए अयोध्या जाने का सही मौका और आसानी से पहुंचने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 जनवरी के आसपास अयोध्या में बहुत अधिक भीड़ रहेगी। ऐसे में दर्शन भी अच्छे से नहीं हो पाएंगे। इस दिन रामलला के दर्शन टीवी पर लाइव प्रसारण के दौरान करें। हालांकि अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो फरवरी के महीने में जा सकते हैं। फरवरी और मार्च में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन पर जाए। मार्च से सितंबर तक का महीना भी ऑफ सीजन होता है, ऐसे में यहां आपको कम भीड़ मिल सकती है।
अयोध्या जाने का बेस्ट समय
अयोध्या की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से दिसंबर के बीच होता है। इस दौरान यहां दशहरा, दिवाली में दीपोत्सव का आयोजन होता है। शहर का मौसम भी इन महीनों में सुहावना रहता है।
कैसे पहुंचे अयोध्या
हवाई मार्ग से
अयोध्या के लिए लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी मिल जाएगी। करीब 1800 रुपये में टैक्सी बुक करके लखनऊ से अयोध्या पहुंचा जा सकता है। वहीं अयोध्या में भी श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है, जहां 16 जनवरी से रोजाना सीधी उड़ान भरी जाएगी।
अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। आप फैजाबाद से भी ट्रेन ले सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या लखनऊ रेलवे स्टेशन से 130 किलोमीटर की दूरी पर है।
सड़क मार्ग से
अयोध्या के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसे 24 घंटे चलती हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और दिल्ली समेत लगभग सभी जिलों से आपको अयोध्या के लिए बस मिल जाएगी। निजी वाहन से भी अयोध्या पहुंचा जा सकता है।