{"_id":"65a743a37e32b0e924047bba","slug":"ayodhya-ram-mandir-people-taking-ram-darbar-home-increased-demand-for-saffron-flag-and-idols-2024-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: राम दरबार घर ले जा रहे लोग, बाजार में सजीं पीतल, मैटल और मार्बल की मूर्तियां; भगवा ध्वज की डिमांड","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: राम दरबार घर ले जा रहे लोग, बाजार में सजीं पीतल, मैटल और मार्बल की मूर्तियां; भगवा ध्वज की डिमांड
Wed, 17 Jan 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क,नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क,नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:03 AM IST
सार
नोएडा में लोग राम दरबार घर ले जा रहे हैं। 22 जनवरी को घरों में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। बाजार में पीतल, मैटल और मार्बल की मूर्तियां सजीं हैं। भगवा ध्वज और मूर्तियों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों हर ओर राम नाम की धुन छाई हुई है। पालनहार लड्डू गोपाल की तरह दुकानों पर पीतल के रामदरबार, पटका, झंडे, रामचरितमानस, राम नाम के लॉकेट आदि की भी खूब मांग है। रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों ने अभी से ही स्टॉक मंगा लिया है।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समानांतर शहर के लोग अपने घरों और आसपास के मंदिरों में भी राम दरबार की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। सेक्टर-12-22 स्थित पूजा सामग्री और मूर्ति विक्रेता प्रदीन बंसल ने बताया कि इन दिनों श्रीराम दरबार मूर्तियों की मांग तेजी से बढ़ी है।
इसमें राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां शामिल हैं। यह मूर्तियां पीतल, मैटल और मार्बल डस्ट से बनी हैं। पीतल से बने राम दरबार की कीमत 1000 से 10,000 रुपये तक है। वहीं मार्बल डस्ट के 7 इंच से 12 इंच तक के राम दरबार की ही 5,000 से 15,000 रुपये तक कीमत है। लोग घरों के लिए पीतल और मेटल और मंदिरों के लिए मार्बल डस्ट की मूर्तियां खरीद रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
पोशाक और आभूषणों के लिए भी आ रहे ऑर्डर
सेक्टर-18 स्थित अट्टा में पूजा सामग्री और श्रृंगार विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि इन दिनों राम दरबार के पोशाकों की मांग ऐसे ही बढ़ गई है जैसे जन्माष्टमी कान्हा के वस्त्रों की बढ़ जाती है। आभूषणों की भी मांग है। गोटेदार पोशाक की बिक्री ज्यादा रही है।

रंग बिरंगे दीयों की भी मांग
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दिवाली जैसे उत्सव के लिए लोग दीयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अट्टा बाजार में सजावटी सामान के विक्रेता गोविंद सोलंकी ने बताया कि रंग बिरंगे दीयों की मांग ज्यादा है। इनकी कीमत 35 से 40 रुपये है।

सेक्टर-48 में 110 फीट ऊंचे स्तंभ पर लहराएगा भगवा
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सेक्टर-48 स्थित हनुमान वाटिका पार्क में 110 फिट ऊंचे स्तंभ पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। वहीं, घरों से लेकर मंदिरों तक जगह-जगह दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर है। लोगों से अपील की जा रही है कि 22 जनवरी को कम से कम अपने घरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं।

लोगों से कहा जा रहा है कि इस उत्सव को मनाने के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित हों। मंगलवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सेक्टरों में जाकर पांच दीपक, बाती, एक हिंदू ध्वज, हनुमान का चित्र देकर उत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि दीपावली की तरह इस त्योहार को मनाएं। सेक्टर-48 स्थित होलिका चौक पर 22 जनवरी को शाम 6.30 बजे सेक्टर के लोग एकत्रित होंगे और संयुक्त रूप से गाय के शुद्ध देसी घी के साथ एक हजार दिए जलाएंगे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
सम्मानित किए गए कारसेवक
जेवर कस्बा में पूर्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कार सेवकों को घर-घर जाकर सम्मानित कर रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को अनिल ऐरन, डॉ. अशोक, हरिकिशन मंगला, विकास चौकड़ात, रामावतार ऐरन, लक्ष्मण बाबा, ललित कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा स्वामीजी, दीपक मांगरोल, डालचंद गोयल, सुंदरलाल ऐरन को शॉल ओढ़ा कर राम मंदिर का चित्र भेंट किया। विहिप के वेदप्रकाश गर्ग ने बताया कि 1992 में भाजपा नेता लाला तेजपाल के नेतृत्व में कस्बा से सैंकड़ों लोगों का जत्था अयोध्या में कार सेवा करने पहुंचा था।

मंदिर में चलाया सफाई अभियान
ग्रेटर नोएडा में चेरी काउंटी के पास मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य अगले छह दिन तक जारी रहेगा। अभियान में प्रवीण कुकरेजा, प्रदीप बेदी, यशपाल भाटिया, ईश्वर दास अग्रवाल, जय गोपाल सोहल समेत मौजूद रहे।