Ayodhya: गोरखपुर जोन में लगाए जाएंगे 60 बैरियर, कालेसर से डायवर्ट होंगे वाहन
एडीजी जोन डॉ केएस प्रताप ने कहा कि गोरखपुर जोन के गोंडा और बस्ती जिला अयोध्या बॉर्डर पर हैं। सभी ग्यारह जिलों में डायवर्जन को देखते हुए आपसी समन्वय के लिए यातायात मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। इसके अलावा जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विस्तार
भगवान श्रीराम के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में गोरखपुर और आस-पास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए गोरखपुर जोन के 11 जिलों में वाहनों के डायवर्जन को लेकर 60 बैरियर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सभी जिले आपस में समन्वय स्थापित कर डायवर्जन को प्रभावी करेंगे। इसके लिए एडीजी जोन ने यातायात मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बना गया है।
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में प्रदेश ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से राम भक्तों की भारी भीड़ के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन काफी संख्या में वीवीआईपी अयोध्या में रहेंगे। उस दिन आम लोगों को दर्शन करने का मौका नहीं मिलेगा। उनके लिए प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। ऐसे में आम लोग अयोध्या न जाएं इसकी अपील की जा रही है। इसी के मद्देनजर अयोध्या जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका का गर्भपात कराने ले गया अवैध अस्पताल, हो गई मौत; नर्सिंग होम सील
गोरखपुर में यहां से डायवर्जन
- गीडा से बाघागाड़ा होकर बड़हलगंज की तरफ।
- कुशीनगर-देवरिया से बाघागाड़ा होकर बड़हलगंज।
- कालेसर से बाघागाड़ा होकर बड़हलगंज की तरफ।
- सोनौली से आने वालों को कैंपियरगंज से मेंहदावल रोड।
- परतावल की ओर से आने वाले वाहनों को गुलरिहा से जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज।
गोरखपुर में 5, देवरिया में 6, कुशीनगर में 5, महराजगंज 3, बस्ती 6, संतकबीरनगर 5, सिद्धार्थनगर में 6, गोंडा में 10, बहराइच में 5, बलरामपुर में 6 और श्रावस्ती में 3 बैरियर बनाकर अयोध्या की ओर जाने वालों वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: कई दिनों बाद सूरज झलका, मगर ठंड में कमी नहीं
एडीजी जोन डॉ केएस प्रताप ने कहा कि गोरखपुर जोन के गोंडा और बस्ती जिला अयोध्या बॉर्डर पर हैं। सभी ग्यारह जिलों में डायवर्जन को देखते हुए आपसी समन्वय के लिए यातायात मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। इसके अलावा जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बड़े वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। जोन के ग्यारह जिलों में 60 जगहों पर सुरक्षा और डायवर्जन के लिए लिहाज से चेक पोस्ट बनाए गए हैं।